Jalandhar News: जालंधर में बलकार सिंह से 2 करोड़ की फिरौती मांगने वाला ‘गैंगस्टर’ गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से खबर सामने आई है। खबर है कि जालंधर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खुद को गैंगस्टर बता उद्योगपति से फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

बताया जा रहा है काबू किया गया आरोपी खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह लंडा हरिके के नाम पर फिरौती मांगता था। जिसको गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है आरोपी का बेटा यूके में है और उनसे ही फिरौती के लिए फ़ोन किया था।

2 करोड़ रुपए की मांगी की थी

बता दे कि बीते कुछ दिन पहले उद्योगपति बलकार सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें 4 फरवरी को जबरन वसूली के लिए एक कॉल आई थी। फोन करने वाले ने अपनी पहचान खतरनाक गैंगस्टर लंडा हरिके के रूप में बताई और उनसे 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसके साथ ही फोन करने वाले ने मांग पूरी ना होने पर उद्योगपति और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मक्खन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी माहिलपुर, होशियारपुर के रूप में हुई और उसके बेटे की पहचान अमनजोत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बेटे को भी इस केस में नामजद किया है।

हमारे नन्दी बाबा और कृष्ण कन्हैया कहां मानने वाले हैं

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *