Punjab News: पंजाब में खेल को लेकर मीत हेयर ने किया बड़ा ऐलान

Daily Samvad
3 Min Read
Meet Hayer
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद चंडीगढ़ Punjab News: पंजाब को खेलों के नक्शे पर फिर से उभारने में राज्य में स्थापित होने जा रही नई खेल नर्सरियाँ अहम रोल निभाएंगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन राज्य सरकार द्वारा बनाई गई नई खेल नीति के अंतर्गत बनने वाली 1000 नर्सरियों को स्थापित करने का काम शुरू हो गया है।

यह जानकारी देते हुए खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि 1000 खेल नर्सरियों में से 205 खेल नर्सरियाँ पहले पड़ाव में स्थापित की जाने वाली हैं। 14 खेलों कीं 205 नर्सरियों के लिए 21 सुपरवाईजऱों और 205 प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

उन्होंने कहा कि खेल नर्सरियों की स्थापना से खेल का स्तर ज़मीनी स्तर पर ऊँचा उठेगा। एक खेल नर्सरी के लिए खेल विभाग द्वारा प्रशिक्षक की सुविधा के अलावा 60 खिलाडिय़ों को 50 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से डाइट दी जाएगी।
खेल मंत्री ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि 21 सुपरवाईजऱों और 205 प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए 25 फरवरी तक आवेदन पत्र माँगे गए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

प्रशिक्षकों के विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि 14 खेलों में से एथलैटिक्स के लिए 58, फ़ुटबॉल के लिए 48, वॉलीबॉल के लिए 35, हॉकी के लिए 22, कबड्डी के लिए 12, हैंडबॉल के लिए 9, कुश्ती के लिए 7, खो-खो और बास्केटबॉल के लिए 4-4, वेटलिफ्टिंग के लिए 2 और मुक्केबाज़ी, तलवारबाजी, किक बॉक्सिंग और नैटबॉल के लिए 1-1 प्रशिक्षक की भर्ती की जानी है।

अधिक नर्सरियों की स्थापना की जाएगी

उन्होंने कहा कि अगले पड़ाव में और अधिक नर्सरियों की स्थापना की जाएगी, जिनमें बाकी रहते खेल भी शामिल किए जाएंगे। मीत हेयर ने बताया कि नयी खेल नीति का नवीन पक्ष खेल नर्सरियों की स्थापना था, जिससे निचले स्तर पर खिलाडिय़ों की प्रतिभा निखर कर सामने आएगी।

उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र देने के लिए सुपरवाइजऱ के लिए उम्र 18 से 45 साल और प्रशिक्षक के लिए 18 से 37 साल रखी गई है। सुपरवाइजऱ को निर्धारित 50,000 रुपए प्रति माह और प्रशिक्षक को 25,000 रुपए प्रति माह मेहनताना दिया जाएगा। अधिक जानकारी और भर्ती के लिए योग्यता आदि संबंधी विवरण विभाग की वैबसाईट www.pbsports.punjab.gov.in पर देखे जा सकते हैं।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *