Income Tax Raid: पंजाब के कई बिल्डर्स और रिएल एस्टेट कारोबारियों के घरों व दफ्तरों में छापेमारी, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली। Income Tax Raid: इस समय की बड़ी खबर मोहाली से सामने आ रही है। खबर है कि मोहाली में बिल्डरों पर इनकम टैक्स टीम (Income Tax) द्वारा रेड (Raid) की गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली के कई बिल्डरों के यहां इनकम टैक्स की टीम द्वारा रेड की गई है। बताया जा रहा है टैक्स चोरी के मामले में इन बिल्डरों पर इनकम टैक्स द्वारा कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स की टीम द्वारा चार जगहों पर छापेमारी की गई है। यह चारों आपस में जुड़े हुए बताएं जा रहे है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स ने डाउन टाउन माल के दफ्तर में रेड की है। इनकम टैक्स की टीम उनके दफ्तरों में दस्तावेज खंगालने में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

वहीं मोहाली के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़ के सनटेक बिल्डर के यहां भी इनकम टैक्स की छापेमारी की गई है। यह प्रोजेक्ट एयरपोर्ट के इनर रोड PR-7 पर बन रहा है। जो की रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट है। इसे एबीएस ग्रुप की तरफ से डेवलप किया गया है।

इसके अलावा एयरपोर्ट रोड पर ही सेक्टर 82 स्थित मेडेलियन बिल्डर के यहां भी छापेमारी की गई है। इन तीनों बिल्डरों से जुड़ी हुई एक कंस्ट्रक्शन कंपनी आरकेबी भी इस छापेमारी का हिस्सा रहा है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *