Lok Sabha Election 2024: पंजाब में बसपा ने अकाली से तोड़ा गठबंधन, अकेले लड़ेगी चुनाव

Daily Samvad
2 Min Read
Bahujan Samaj Party (BSP)
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही सियासी पार्टियां अपनी गोटियां बिछाने में जुट गए हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी के अकेले लड़ने के फैसले के बाद बहुजन समाज पार्टी ने भी राज्य में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

शिरोमणि अकाली दल की साझेदार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया है। बसपा लीडरशिप के वर्करों को अकाली दल के नेताओं से दूरी बनाने के आदेश दिए है। साथ ही अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

राज्य स्तरीय मीटिंग में मुद्दे पर मंथन

चंडीगढ़ में हुई बसपा की राज्य स्तरीय मीटिंग में इस मुद्दे पर मंथन हुआ। इसमें बसपा कमेटी के जिम्मेदार मैंबरों ने हिस्सा लिया। मीटिंग में बसपा के केंद्रीय को ऑर्डिनेटर पंजाब, चंडीगढ़ हरियाणा इंचार्ज रणधीर सिंह बैनीपाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

जानकारी के मुताबिक करीब 4 घंटे तक चली मीटिंग में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि शिअद बसपा को लगातार नजरअंदाज करते हुए भारतीय जनता पार्टी से गठजोड़ कर रही है, ऐसे में अब एक साथ रहने का कोई सवाल नहीं है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *