Farmers Protest: सीएम मान ने किसानों का किया समर्थन, रविवार को होगी केंद्र सरकार के साथ अलगी बैठक

Daily Samvad
8 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Farmers Protest: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के किसानों के साथ एकजुटता का प्रगटावा करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में देश के अनाज उत्पादकों के साथ मज़बूती से खड़ी है।

केंद्रीय मंत्रियों अर्जुन मुंड़ा, पीयूष गोयल और नित्यानन्द समेत किसानों के साथ मीटिंग में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में घटी घटनाएँ दुर्भाग्यपूर्ण थीं और इनको टाला जा सकता था। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी किसानों पर हमला करने के लिए ड्रोन का प्रयोग असहनीय है और राज्य सरकार पहले ही इसका विरोध कर चुकी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनके निर्देशों के बाद पटियाला के डिप्टी कमिश्नर ने अम्बाला के डिप्टी कमिश्नर के समक्ष यह मुद्दा ज़ोरदार ढंग से उठाया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के तीन जिलों में इन्टरनेट सेवाएं निरस्त कर दी गई हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं और ऑनलाइन पढ़ाई की जा रही है, परन्तु इन्टरनेट सेवाओं को निरस्त करना अति-निंदनीय है।

राज्य सरकार किसानों का करती समर्थन

भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह नहीं चाहते कि राज्य का कोई भी नौजवान वॉटर केनन या आँसू गैस के गोले के आगे खड़ा हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के किसानों द्वारा उठाई जा रही माँगों का पूरा समर्थन करती है। उन्होंने दोहराया कि पंजाब को भारत से अलग करने के लिए हरियाणा के साथ लगती राज्य की सरहदों पर कँटीली तारें लगाई गई हैं, जोकि जायज़ नहीं है।

किसानों के साथ सौतेली माँ वाला सलूक निंदनीय

भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के किसानों के साथ इस तरह का सौतेली माँ वाला सलूक ग़ैर-वाजि़ब और अति-निंदनीय है।मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी पक्ष उनको भाजपा की ‘बी’ टीम बताती है परन्तु वास्तव में ‘आप’ किसानों की ‘ए’ टीम है। हरियाणा द्वारा पंजाब किसान आंदोलन को स्पांसर करने के दोषों पर उन्होंने कहा कि किसानों के शांतमयी प्रदर्शन को रोकने के लिए राज्य में क्र्फयू नहीं लगाया जा सकता बल्कि किसानों की जायज़ माँगों का हल किया जाना चाहिए।

कुर्सियों की ख़ातिर राजनीति में नहीं

भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह कुर्सियों की ख़ातिर राजनीति में नहीं हैं और न ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की अफ़वाहों या धमकियों से हम डरते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह किसानों के हिमायती हैं और मीटिंग में केवल इसलिए हिस्सा ले रहे हैं क्योंकि यह अनाज उत्पादकों की इच्छा थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह पूरी स्थिति पर निजी तौर पर नजऱ रख रहे हैं और राज्य के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

उन्होंने कहा कि अब तक 54 किसान गंभीर रूप से जख़़्मी हो चुके हैं और राज्य सरकार उनको मुफ़्त इलाज उपलब्ध करवा रही है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों को बताया कि राज्य के मेहनती किसानों ने देश को अनाज उत्पादन में आत्म-निर्भर बनाया है। उन्होंने कहा कि इसलिए किसानों ने राज्य की उपजाऊ मिट्टी और पानी के रूप में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का भी शोषण किया है।

ब्लॉकों में पानी का स्तर डार्क ज़ोन में पहुँच गया

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कारण राज्य भर के ज़्यादातर ब्लॉकों में पानी का स्तर डार्क ज़ोन में पहुँच गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कारण राज्य भर के ज़्यादातर ब्लॉकों में पानी का स्तर डार्क ज़ोन में पहुँच गया है मुख्यमंत्री ने कहा कि धान की फ़सल राज्य की फ़सल नहीं है, बल्कि राज्य इसकी पैदावार राष्ट्रीय अन्न भंडार को भरने के लिए करता है।

चुनौतियों का हल करना जरूरी

उन्होंने कहा कि फ़सलीय विविधता के रास्ते में कई चुनौतियाँ हैं, जिसको हल किया जाना ज़रूरी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यदि केंद्र सरकार राज्य को आरडीएफ के अंतर्गत रोके गए फंड जारी करती है तो राज्य सरकार कृषि विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को मुआवज़ा दे सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धान की फ़सल राज्य की फ़सल नहीं है, बल्कि राज्य इसकी पैदावार राष्ट्रीय अन्न भंडार को भरने के लिए करता है।

केंद्र सरकार किसानों के मुद्दों को ठंडे बस्ते में डाल रही

मुख्यमंत्री ने कहा कि धान की फ़सल प्रबंधन का मुद्दा हो या कोई अन्य मुद्दा, सब किसानों की आर्थिकता के साथ जुड़े हुए हैं। हालाँकि उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इसको हल करने की बजाय किसानों के असली मुद्दों को ठंडे बस्ते में डाल रही है जोकि ठीक नहीं है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र सरकार कृषि मसलों के प्रति उदासीन पहुँच अपना रही है जो देश के हित में नहीं है।

सी.सी.टी.वी. फुटेज की जाएगी चैक

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ समाज विरोधी तत्व किसानों को भडक़ाने और जायदाद को नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई किसानों को उकसाता है तो राज्य सरकार उसके खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस सम्बन्धी सी.सी.टी.वी. की फुटेज चैक की जाएगी और यदि कोई किसान इस सम्बन्धी बयान देना चाहता है तो उसे भी दर्ज करके आगे की कार्यवाही की जाएगी।

अगले दौर की मीटिंग रविवार शाम को होगी

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले दौर की मीटिंग रविवार शाम को होगी। उन्होंने कहा कि अलग-अलग बिंदुओं पर सहमति बन गई है और अन्य अहम मुद्दों को जल्द ही हल कर लिया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह किसानों के साथ बातचीत करने के लिए केंद्र सरकार को पहले ही लेकर आए हैं और बातचीत के द्वारा ही इस मसले का हल किया जाएगा।

हरियाणा सरकार राज्य के किसानों के साथ धक्केशाही न करे

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के रखवाले होने के नाते वह धरने स्रह्य कारण समाज के किसी भी वर्ग को परेशान नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी तरह की आपूर्ति निर्विघ्न रूप से सुनिश्चित बनाई जाएंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित बनाने के लिए कहा है कि हरियाणा सरकार राज्य के किसानों के साथ धक्केशाही न करे जो शांतमयी ढंग से अपना धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *