Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, बदल जाएंगे ये नियम

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Ration Card: देश के करोड़ों राशन कार्ड धारकों (Ration Card Holders) के लिए अच्छी खबर है। अब सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिलेगी।

1 मार्च 2024 से देशभर में राशन वितरण प्रणाली में बदलाव होने जा रहा है। 1 मार्च 2024 के बाद राशन कार्ड धारकों को वितरण में अनियमितता और अन्य समस्याओं से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी। जिला मुख्यालय पर बैठे अधिकारी गांव-देहात के उपभोक्ताओं व दुकानदारों पर नजर रखेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जिला आपूर्ति विभाग में बैठे अधिकारी हों या दिल्ली में बैठे अधिकारी, सभी अब पीडीएस दुकानों में घटतौली पर विशेष नजर रखेंगे। देशभर में ई-पॉश मशीनें लगाई जा रही हैं। अब गांव में बैठे लोगों को इस मशीन से ही राशन मिलना शुरू हो जाएगा। आपको यह भी जानकारी मिल जाएगी कि दुकानदार उपभोक्ता को कितना कम गेहूं और चावल दे रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

1 मार्च 2024 से देशभर के करोड़ों राशन कार्ड धारकों को अब राज्यों के जिला आपूर्ति विभाग में शिकायत नहीं करनी पड़ेगी। देशभर के 80 करोड़ से ज्यादा राशन कार्ड धारकों को अब कटौती की शिकायत नहीं करनी पड़ेगी। क्योंकि जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ राज्यों और दिल्ली में बैठे अधिकारी भी राशन की मात्रा में कोई अनियमितता नहीं होने देंगे।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *