Gulmarg Avalanche: कश्मीर के गुलमर्ग में हिमस्खलन, कई पर्यटकों के फंसे होने की आशंका

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जम्मू-कश्मीर। Gulmarg Avalanche: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि गुलमर्ग में भयानक हिमस्खलन (Avalanche) हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हिमस्खलन हुआ उस दौरान बड़ी संख्या में लोग स्कीइंग कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

अचानक हिमस्खलन होने के बाद वहां हड़कंप मच गया। इस हिमस्खलन में तीन विदेशी लोगों के फंसे होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार, इस आपदा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक घायल हो गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

हादसा गुरुवार को गुलमर्ग के अफरवाट पीक के खिलान मार्ग पर हुआ। इस हादसे की चपेट में आने से एक पर्यटक की मौत हो गई और तीन अन्य को बचा लिया गया, जबकि एक लापता है। सूत्रों के अनुसार, यह हादसा आज दोपहर करीब दो बजे हुआ। इसमें कम से कम पांच विदेशी पर्यटक फंस गए।

इसके तुरंत बाद, साइट पर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया, जिसके परिणामस्वरूप अब तक एक पर्यटक की मौत हो गई और तीन अन्य को बचा लिया गया। बर्फ के नीचे फंसे कम से कम एक स्कीयर की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *