Rajya Sabha Election: हिमाचल के 10 कांग्रेसी विधायकों ने पाला बदला, BJP के पक्ष में आए

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Rajya Sabha Election: राज्यसभा की 15 सीटों पर आज सुबह 9 बजे से वोटिंग जारी है। 3 राज्यों उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में मतदान हो रहा है। शाम 5 बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। रात तक नतीजे आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

खबर आई कि हिमाचल में 10 कांग्रेसी विधायकों ने भाजपा के पक्ष में पाला बदल लिय़ा है। जबकि यूपी में सपा के 7 विधायकों ने NDA को वोट दिया है। उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की 4 तो हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर चुनाव हैं। तीनों ही राज्यों में क्रॉस वोटिंग की आशंका है।

15 सीटों पर 18 कैंडिडेट मैदान में

वजह है- 15 सीटों पर 18 कैंडिडेट मैदान में हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के 8 विधायकों पर सस्पेंस है। 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटें खाली हैं, जिनमें से 12 राज्यों की 41 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

Sukhvinder Singh Sukhu, CM Himachal Pradesh

सीएम सुक्खू ने कहा है कि हमारे 40 विधायक

हिमाचल प्रदेश सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हमारे 40 विधायक थे। अगर वे बिके नहीं होंगे और उन्होंने पार्टी की विचारधारा के आधार पर ही वोट दिया होगा तो हमें पूरे 40 वोट मिलेंगे। मेरी सभी विधायकों से बात हुई है। वोटिंग शाम 4 बजे तक है। उसके बाद ही पता चलेगा।

संजय सेठ को भाजपा ने उतार दिया

उधर, वोटिंग के दौरान यूपी में सपा के चीफ व्हिप और विधायक मनोज कुमार पांडे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। नामांकन के आखिरी दिन (21 फरवरी) भाजपा ने उत्तर प्रदेश से 8वां प्रत्याशी संजय सेठ को उतार दिया था। इससे सपा का गणित बिगड़ सकता है।

बरसात के मौसम में कुकुरमुत्ते उग आते हैं

क्रॉस वोटिंग को लेकर सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा- जैसे बरसात के मौसम में कुकुरमुत्ते उग आते हैं, फिर खत्म हो जाते हैं, ऐसे कुकुरमुत्ते हर पार्टी में होते हैं। बीजेपी में भी हैं। पहचान में गड़बड़ी किसी से भी हो सकती है। हमारे जिन उम्मीदवारों को जीतना है, वे जीत रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को 102 वोट मिल चुके हैं। चुनाव में तो यही होता है। चुनाव के बाद जनता डिसाइड कर लेती है कि किसे रहना है और किसे नहीं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

हिमाचल प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार हर्ष महाजन ने कहा- मैं सौभाग्यशाली हूं कि भाजपा ने मुझे उम्मीदवार बनाया। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद देना चाहता हूं। कांग्रेस की बात करूं तो वे दिमाग खो चुके हैं। राज्य में उनकी सरकार नाकाम रही है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *