St Soldier News: सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट में आयोजित आलू महाउत्सव

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट में आलू महाउत्सव का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उदेश्य आलू का हमारे भोजन में क्या महत्व है और आलू की कितनी तरह की डिश हम त्यार कर सकते है इस बारे बताना था।

संस्थान की एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर एवं एच. ओ. डी. कीर्ति शर्मा ने बताया की वैसे तो आलू महोत्सव हर वर्ष मई के महीने में मनाया जाता है परंतु समय को ध्यान में देखते हुए सेंट सोल्जर में यह फेस्टिवल आज सेलिब्रेट किया गया। उन्होंने बताया कि आलू में फाइवर, ज़िंक, आयरन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इतना ही नहीं इसमें पोटासियम, फ़ास्फोरस, बी- कॉम्प्लेक्स की भी भरपूर मात्रा होती है जो हमारी सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद माने जाते हैं। शेफ मनीष गुप्ता की अगवाई में शेफ अखिल, शेफ सौरभ, शेफ शुभम और विद्यार्थियों ने मिलकर आलू और उसके कांबिनेशन में विभिन्न सब्जियों, इनग्रेडिएंट्स हब्र्स मसाले आदि का उपयोग करते हुए लजीज डिशेज तैयार की जिनमें मुख्य रूप से पोटैटो ब्रावास, पोटैटो 65, क्रिस्पी पोटैटो, क्लासिक पोटैटो, पोटैटो सलाद, मशेद पोटैटो, फ्रेंच पोटाटोस, पोटैटो टाकोस, कस्सलेबैक आदि शामिल है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

संस्थान के प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप लोहानी ने बताया की आलू को हम सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं परंतु आलू को कभी भी वह इंपॉर्टेंस नहीं दी जाती है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किसी एक इनग्रेडिएंट के माध्यम से कितनी वैराइटीज प्रस्तुत की जा सकती हैं इस बारे में जानकारी उपलब्ध कराना था।

आज के आयोजन में स्टाफ मेंबरस मीनाक्षी शर्मा, विकास शर्मा, रमन, गगन, रवि और विनय ने भी अपना योगदान दिया। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने संस्थान द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों की सराहना की और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *