UP News: महानिदेशक एन पी आनंद ने मुरादाबाद क्षेत्र में जन समस्या कार्यक्रम में पहुंचकर जनता की सुनी समस्यांए

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: जनपद मुरादाबाद थाना कुंदरकी क्षेत्र के ग्राम तखतपुर हाशा सोमवार को सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता बोर्ड का जन समस्या निवारण कार्यक्रम हुआ। जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण राज्य कार्यकारणी के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता बोर्ड के महानिदेशक एन पी आनंद ने बताया कि अब कोई भी गरीब व असहाय मजदूर व्यक्ति न्याय से वंचित नहीं रहेगा। शासन और प्रशासन उनके साथ है पीएम नरेंद्र मोदी के शासन में न्याय व्यवस्था दुरुस्त है और समाज व देश के उठान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

चाहे वह किसान हो, महिलाएं हो या युवा हो। देश का निर्माण सभी के सहयोग से होता है। इसके साथ ही उन्होंने समाज में आमजन के अधिकारों को बताते हुए जागरूक किया। इसी दौरान बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद इरफान प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की चौधरी और प्रदेश सचिव मोहम्मद रफी एडवोकेट महिला मोर्चा की अध्यक्ष निशा त्यागी और जिला अध्यक्ष मुरादाबाद गुलफाम उर्फ गुड्डू आदि ने सभा किया।

उन्होंने कहा कि हमारे भारत देश में न्याय व्यवस्था कहीं ना कहीं पिछड़ी हुई है जिससे कि न्याय मिलने में विलंबता देखने को मिलती है इस विलंबता को दूर करने के लिए शासन प्रशासन प्रयासरत है। क्योंकि गरीब मजदूर व्यक्ति को जानकारी न होने के कारण अपने साथ हुए अत्याचार का शिकार हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

उन्होंने बताया कि इस न्याय प्रणाली को सुधारने हेतु बोर्ड जन-जन तक न्याय व्यवस्था पहुंचाने के लिए सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता बोर्ड जगह-जगह गरीबों की शिकायत सुनने के लिए केंद्र खुलवाएगा। जिसमें कमजोर तबके के लोग निशुल्क कानूनी सलाह ले सकेंगे।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी इरफान प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की हेलो चौधरी, प्रदेश सचिव मोहम्मद रफी एडवोकेट प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ निशा त्यागी, गृह सचिव डॉक्टर मोहम्मद शरीफ, प्रदेश संयोजक बलबीर सिंह, जिला अध्यक्ष रामपुर दिलशाद एडवोकेट गुलफाम ऊर्फ गुड्डू जिला अध्यक्ष मुरादाबाद, नायब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव चौधरी, इरशाद हुसैन, व अन्य लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *