Farmers Protest: किसान आंदोलन में शामिल होने वालों के खिलाफ हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, रद्द होंगे पासपोर्ट-वीजा

Daily Samvad
2 Min Read
Farmer Protest
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Farmers Protest: हरियाणा सरकार किसान आंदोलन में शामिल होने वाले लोगों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने जा रही है। सरकार ने इस संबंध में एक वीडियो जारी किया है। सरकार ने कहा है कि उन लोगों के वीजा और पासपोर्ट रद्द कर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस संबंध में हरियाणा पुलिस ने एक वीडियो जारी किया है और इसमें दिखे लोगों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि जो भी किसान शंभू बॉर्डर की तरफ बढ़ रहे हैं या किसी भी तरह का उपद्रव मचाते कैमरे में कैद हो गए उनकी पहचान के बाद उनके पासपोर्ट और वीज़ा रद्द किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस द्वारा लगाए गए आईपीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरों से हर चेहरे को क़ैद कर उसका रिकॉर्ड पासपोर्ट ऑफिस में भेजने की तैयारी कर रहे हैं। हरियाणा पुलिस भारतीय एंबेसी में उपद्रव मचाने वाले ऐसे सभी लोगों की फोटो भेज रही है ताकि इनके पासपोर्ट और वीज़ा रद्द होने के साथ साथ इनकी पहचान हो सके।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *