डेली संवाद, बेंगलुरु। Blast In Cafe: इस समय की बड़ी खबर बेंगलुरु से सामने आ रही है। खबर है कि बेंगलुरु के फेमस रामेश्वरम कैफे (Rameshwaram Cafe) में बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके में 4 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह विस्फोट शहर के राजाजीनगर इलाके में दोपहर करीब 1 बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट कैफे की रसोई में हुआ है जिससे कैफे को कई ज्यादा नुकसान हुआ है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
वहीं घायलों में 3 कैफे कर्मचारी और 1 ग्राहक शामिल है जिनको ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विस्फोट के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई है।