Canada-India News: कनाडा में इंडियन हाई कमिश्नर SFJ के टारगेट पर, गुरपतवंत पन्नू ने दी मारने की धमकी

Daily Samvad
3 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 438 शब्द|📅 01 Mar 2024

टोरंटो। Canada-India News: Indian High Commissioner in Canada on target of SFJ – कनाडा में भारत के हाई कमीश्नर संजय कुमार वर्मा को आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने मारने की धमकी दी है। हाई कमिश्नर संजय वर्मा को ब्रिटिश कोंलबिया की यात्रा पर जाना है। वर्मा की यात्रा से पहले सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने उन्हें हमले की धमकी दी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

जानकारी के मुताबिक भारतीय हाई कमिश्नर संजय वर्मा को ब्रिटिश कोंलबिया की यात्रा के दौरान राजधानी विक्टोरिया के साथ-साथ वैंकूवर और सरे में भी ठहरना है। संजय कुमार वर्मा का शुक्रवार (1 मार्च) को सरे की मेयर ब्रेंडा लॉक और सरे बोर्ड ऑफ ट्रेड के साथ भी बैठक करने का कार्यक्रम है।

Canada-India News: कनाडा में इंडियन हाई कमिश्नर SFJ के टारगेट पर, गुरपतवंत पन्नू ने दी मारने की धमकी

भारतीय उच्चायुक्त को टारगेट बनाने का मौका

इससे पहले SFJ के प्रमुख गुरपतवंत पन्नू द्वारा भेजे गए ई मेल में कहा गया कि उनका समूह 1 मार्च को वर्मा को टारगेट करेगा। पन्नू ने कहा है कि भारत शहीद निज्जर की हत्या की साजिश रचने के लिए जिम्मेदार है। उनकी यात्रा के दौरान खालिस्तान समर्थक सिखों को सरे में सीधे तौर पर भारतीय उच्चायुक्त को टारगेट बनाने का मौका मिलेगा।

SFJ की ओर से विरोध प्रदर्शन भी आयोजित

पन्नू ने कहा कि सरे में SFJ की ओर से विरोध प्रदर्शन भी आयोजित किया जा रहा है। आपको बता दें कि पिछले साल मार्च के बाद यह वर्मा की ब्रिटिश कोलंबिया की पहली यात्रा है। एसएफजे के संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि मैंने अपने खिलाफ मिली धमकी को लेकर कनाडाई अधिकारियों को जानकारी दे दी है। उन्होंने मुझे मेरी सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

Canada-India News: कनाडा में इंडियन हाई कमिश्नर SFJ के टारगेट पर, गुरपतवंत पन्नू ने दी मारने की धमकी
india vs canada clash

कनाडा-भारत के संबंधों को खराब करने का प्रयास

संजय वर्मा ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं कि एसएफजे भारत के गैरकानूनी एसोसिएशन रोकथाम अधिनियम के तहत एक प्रतिबंधित संगठन है, जोकि कनाडा-भारत के समृद्ध द्विपक्षीय संबंधों को खराब करने का प्रयास करता रहता है। पन्नू की ओर से टारगेट बनाए जाने की ओर इशारा करते हुए, वर्मा ने कहा कि वह काफी समय से ऐसा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

आपको बता दें कि खालिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर की पिछले साल 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के शहर में हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हाउस ऑफ कॉमन्स में हत्या के लिए भारतीय एजेंटों के शामिल होने का आरोप लगाया था, जिसके चलते दोनों देशों बीच रिश्ते खराब हो गए थे।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *