Canada News: बिना VISA के Canada पहुंच रहे पंजाब के लोग, खबर पढ़कर रह जाएंगे हैरान

Daily Samvad
3 Min Read
Canada News

डेली संवाद, नई दिल्ली। Canada News, Canada-India News: हम अक्सर ऐसी खबरें सुनते है यहां भारत के लोग देश में ठगी या घोटाला कर विदेश में जाकर छिप जाते है लेकिन अब बिल्कुल इसके उल्ट एक खबर सामने आ रही है यहां ब्रिटिश का एक कर्मचारी घोटाला कर भारत में आकर छिप गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

मिली जानकारी के मुताबिक ब्रिटिश एयरवेज का एक पूर्व कर्मचारी घोटाला कर भारत में आकर छिपा हुआ है। बताया जा रहा है कि उसके ऊपर 3 मिलियन पाउंड भारत के 31 करोड़ रुपए के इमीग्रेशन घोटाले का आरोप है। घोटाले के बारे में जानकारी मिलते ही वह भारत आकर यहां कहीं छिप गया है।

5 सालों से घोटाले को दे रहा था अंजाम

बताया जा रहा है कि वह पिछले 5 सालों से घोटाले को अंजाम दे रहा था। आरोपी सुपरवाइजर लंदन के हीथ्रो टर्मिनल 5 पर बीए चेक-इन सुपरवाइजर के रूप में काम कर रहा था और इन पांच सालों के दौरान वह लंदन में भारतीय को बिना वैध वीजा ब्रिटिश एयरवेज (बीए) फ्लाइट से कनाडा भेजता था।

हर व्यक्ति से 26 लाख रुपए लेता था आरोपी

इस काम के लिए वह हर व्यक्ति से 25000 पाउंड यानि भारत के 26 लाख रुपए लेता था। जब ये भारतीय कनाडा पहुंच जाते थे तो वहां रहने के लिए शरण मांगते थे। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी सुपरवाइजर को 6 जनवरी को ब्रिटेन में गिरफ्तार कर लिया था लेकिन बाद में उसको जमानत मिल गई थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जमानत मिलने के बाद वह वहां के अपने एक साथी के साथ भारत भाग आया है। इस बात की भी जानकारी मिली है कि आरोपी के भारत में कई घर है। कहा जा रहा है कि यूके पुलिस इन दोनों आरोपियों का पता लगाने के लिए भारत सरकार के साथ लगातार संपर्क में है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *