PR In Canada: कनाडा में PR के लिए भारतीयों के आवेदनों की संख्या में आई भारी गिरावट, जाने क्या है कारण

Daily Samvad
2 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 250 शब्द|📅 01 Mar 2024

डेली संवाद, कनाडा। PR In Canada, Canada-India News: भारत और कनाडा (Canada) के बीच रिश्ते पिछले कुछ समय से तनावपूर्ण चल रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा में स्थायी निवास (PR) के लिए भारतीयों के आवेदनों की संख्या 2023 में 62 प्रतिशत कम हो गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

भारत से बड़ी संख्या में युवा काम और शिक्षा के लिए कनाडा जाते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि परमानेंट रेजीडेंसी (PR) के लिए आवेदनों में गिरावट की वजह दोनों देशों के बीच बिगड़ते रिश्ते हैं। इसके अतिरिक्त, 2022 में कनाडा सरकार ने घोषणा की कि वह अपनी स्थायी निवास अवधि को नहीं बढ़ा रही है।

Justin Trudeau, Prime Minister of Canada
Justin Trudeau, Prime Minister of Canada

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

कनाडा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वे 2024 में 485,000 स्थायी निवासियों और 2025 में 5 मिलियन स्थायी निवासियों का लक्ष्य बनाए रखेंगे। ircc के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2023 में स्थायी निवास के लिए 6,329 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 2022 में 16,796 आवेदन प्राप्त हुए थे।

फाइंड ईजी के 2021 के आंकड़ों के मुताबिक, कनाडा में भारतीयों की संख्या करीब 18 लाख है। यह संख्या कनाडा की कुल जनसंख्या का 5.2% है। विदेश मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक, 2018 से जून 2023 तक 1.6 लाख भारतीयों ने कनाडा की नागरिकता ली है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *