Punjab Weather Update: पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में आज मौसम फिर करवट ले रहा है। आज से उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, इसका असर उत्तर और मध्य भारत में 6 दिनों तक रहेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

इसके असर से आज और कल पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश होगी। हिमाचल में तीन मार्च तक मौसम खराब रहेगा। इसके साथ ही तेज हवाएं चलेंगी और ओले भी पड़ सकते हैं। पंजाब के कई शहरों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

कई जगहों पर सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक, आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इस बीच अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मौसम विभाग ने इन जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि पूरे पंजाब में येलो अलर्ट रहेगा। इसके साथ ही आज चंडीगढ़ समेत हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा के पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, जिंद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और सिरसा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

Farmers Protest। शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े| Daily Samvad



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar