GST Bogus Billing Scam: जालंधर में GST चोरी के पैसे से विदेश में सैटल होने का प्लान

Daily Samvad
3 Min Read
GST Scam
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 328 शब्द|📅 02 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। GST Bogus Billing Scam: जालंधर में बड़े पैमाने पर GST की चोरी हो रही है। GST चोरी का सबसे बड़ा अड्डा नेशनल हाईवे के आसपास बताया जा रहा है। ये जीएसटी चोर इतना शातिर है कि लुधियाना से पीतल वाले से फर्जी बिल बनवाते हैं और सरकार को रोज लाखों का चूना लगाता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

डेली संवाद ने इससे पहले भी जीएसटी चोरों का खुलासा किया था। तब विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए कई गाड़ियां पकड़ी थी और जुर्माना लगाया था। हालांकि इस जीएसटी चोर से विभाग के कुछ अधिकारी भी मिले हुए हैं, जिससे जीएसटी चोरी का यह खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

GST Bogus Billing Scam: जालंधर में GST चोरी के पैसे से विदेश में सैटल होने का प्लान
बोगस बिलिंग में जालंधर के कारोबारियों का कनैक्शन

फर्जी बिल के पैसे से कमाया काला धन

सूत्र बता रहे हैं कि जीएसटी चोरी में में कई लोग शामिल है। फर्जी बिल के पैसे से विदेश भेजने की तैयारी है, जिससे पंजाब में जीएसटी बिल की चोरी से कमाए गए पैसे को विदेश में खपाया जा सके।

कार खुद नहीं चलाता बल्कि ड्राइवर रखा

सूत्र बता रहे हैं कि यह जीएसटी चोर इतना शातिर है कि फर्जी बिल वाले ट्रक से कुछ मीटर आगे अपनी कार से चलता है। अगर रास्ते में सैंटिंग वाले अफसर हैं तो ठीक, नहीं तो फर्जी बिल वाले ट्रक को पीछे ही रुकवा देता है। अगर सैटिंग हो गई तो ट्रक पास करवा देता, नहीं तो ट्रक को किसी दूसरे रास्ते पर भेज देता है।

GST Bogus Billing Scam: जालंधर में GST चोरी के पैसे से विदेश में सैटल होने का प्लान
GST Scam

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

विभाग के कुछ ईमानदार अफसर बताते हैं कि इस टैक्स चोर की गाड़ियां पहले पकड़ी गई थी, जिस पर भारी जुर्माना भी लगाया, लेकिन बाद में कुछ करप्ट अफसरों के साथ सैंटिंग कर के यह टैक्स चोर पूरी तरह से फर्जी बिल के धंधे में उतर आया।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *