डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: आईएमडी की ओर से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में बारिश, बर्फबारी, तेज हवाएं और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से ही कई जगहों पर बारिश शुरू हो गई है और तेज हवाएं भी चल रही हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत में मार्च का महीना ठंडा रहेगा। इसके साथ ही बारिश भी सामान्य से कम हो सकती है। पंजाब के 17 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, मोगा, बरनाला, संगरूर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश की संभावना है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। चंडीगढ़ समेत हरियाणा के 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, जिंद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और झज्जर में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जबकि बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार मार्च से मई के महीनों में पूरे भारत में सामान्य से अधिक तापमान और 117 प्रतिशत अधिक वर्षा होने की संभावना है, लेकिन उत्तर भारत के लिए पूर्वानुमान फिर से अन्य राज्यों से अलग है। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च महीने में उत्तर भारत में तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। वहीं, बारिश सामान्य से कम होगी।
शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें






