Punjab News: महाशिवरात्रि के मौके पर समाज सेवियों के सम्मान में भव्य प्रोग्राम किया गया आयोजित

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 751 शब्द|📅 04 Mar 2024

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कपूरथला द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 3 मार्च 2024 को सनातन धर्म सभा में समाज सेवियों के सम्मान में एक भव्य प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसका मुख्य विषय “सर्व के सहयोग से सुखमेय संसार” था।

यह एक ऐसी पहल जहां मानवता की सेवा करने वाले एक मंच पर एकत्रित हो कर विश्व को एक स्वर में संदेश दे रहे थे कि हम सब एक ही परिवार है और उस एक परमपिता परमात्मा के बच्चे है, वो ईश्वर करन करावन हार है और हम सब उसके सेवक है।

इस कार्यक्रम में दिल्ली से आए बी के प्रमोद कुमार जी मुख्य वक्ता के तौर पर मैडम राजबंस कौर राणा (एक्स एमएलए), डॉ संदीप भोला (डिप्टी मेडिकल कमिश्नर कपूरथला) और एस एच ओ सजीवन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

कार्यक्रम की शुरुआत गीत, कविताएं और नृत्य के साथ हुई और साथ में ही सिस्टर बी के नेहा ने सब को मेडिटेशन करवा कर शांति की अनुभूति करवाई। ब्रह्मा कुमारीज कपूरथला केंद्र की इंचार्ज बहन बी के लक्ष्मी ने समाज सेवियों को समाज की सेवा करने के लिए उनका दिल से अभिनंदन किया और कहा कि आपको देखकर और लोग भी मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित होकर आगे आएंगे।

Punjab News: महाशिवरात्रि के मौके पर समाज सेवियों के सम्मान में भव्य प्रोग्राम किया गया आयोजित

बीके प्रमोद भाई ने समाज सेवियों और सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज अर्थात “सब में समान भाव” आज हम देखते हैं की समाज में धर्म, जाति, रंग, अमीर गरीब और ऊच नीच की बहुत असमानता आ गई है और मानव मूल्य का आधार एक दम नीचे गिरा है और इस असमानता के कारण समाज में अशांति, एक दूसरे से घृणा, तुलना और नफरत ने अपनी जगह बना ली है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जब हम यह कहते है कि हम सब एक परमपिता की संतान, हम सब का मालिक एक है तो ये फिर यह असमानता का अंधियारा क्यों। इसलिए परमपिता परमात्मा निराकार शिव जब इस धरा पर अवतरित होते हैं तो इस असमानता के अंधेरे को मिटा कर हमें आत्मा का ज्ञान देते हैं कि हम सब मूल रूप से आत्मा है और सब आपस में भाई भाई है।

एक दूसरे को आत्मा समझने से ही समान भाव का प्रकाश फैलता है और यह ज्ञान का प्रकाश ही एक खुशहाल और शांत समाज का निर्माण करता है अगर हम समाज में, घर में ऑफिस में एक दूसरे के सिर्फ आत्मा समझ कर गुणों को ही देखें तो सचमुच यह समाज सुखमेह अर्थात स्वर्ग बन जाएगा और हर मानव अपने कर्मो से देव अर्थात देने वाला दाता कहलाएगा।

बीके प्रमोद भाई ने आगे कहा ब्रह्माकुमारी संस्था लोगों में मूल्य और गुणों को जीवन में लाने की सेवा कर रही है और आप सब समाज सेवी लोगों को जरूरी चीजों की व्यवस्था देकर सेवा कर रहे हो अगर ऐसी सेवा करने वाली संस्थाएं आपस में एक हो कर सेवा करे तो फिर से एक सुंदर समाज की रचना होने में देर नहीं लगेगी।

इस कार्यक्रम में मैडम राजबंस कौर राणा, डॉक्टर भोला, बीके प्रमोद भाई और सेंटर इंचार्ज बीके लक्ष्मी ने सभी समाज सेवियों को सरोपा, ट्रॉफी ( सम्मान चिन्ह), प्रसाद और लिटरेचर देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले समाज सेवी इस प्रकार हैं:-

रमेश मेहरा – अध्यक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस ब्लड डोनेशन समिति, जीत थापा (ब्लड डोनेशन), डॉ रणवीर कौशल (जन जागरण मंच) संदीप भोला (नशा मुक्ति केंद्र), पवन शर्मा (सीनियर सिटीजन क्लब), अरुण अग्रवाल (पतंजलि योग समिति) सतनाम सिंह (कैमरा बाग सोसायटी), करण महाजन (ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी), गुरबचन सिंह (सोशल वर्कर ट्रैफिक पुलिस), चंदन पुरी (एडवोकेट ट्रैफिक एडवाइजर), गुरमुख ढोड (अंबेडकर मिशन सोसाइटी), भारती भाई (कोशिश सेवा समिति आरसीएफ), राकेश महाजन (सोशल वर्कर डायरेक्टर एमडीएस स्कूल), सुभाष मकरंदी (गौशाला समिति), अनुज आनंद (वेलफेयर सोसाइटी पुडा), अमरजीत सरदाना (प्रेसिडेंट रोटरी क्लब), परमिंदर सिंह (पीपल फाउंडेशन), नरेश गोस्वामी (सत्यनारायण मंदिर), विजय खोसला (सनातन धर्म सभा), गुरप्रीत सिंह (अनहद वेलफेयर ट्रस्ट), हरजीत सिंह काका (नशा विरोधी मंच), अश्विनी महाजन (ट्री प्लांटेशन), सचिन अरोरा (द लाइफ हेल्पर्स), राकेश चोपड़ा (गौशाला), कपूर चंद गर्ग (आर्य समाज समिति), नरेश पंडित (गौशाला), राकेश आनंद एडवोकेट ( सोशल वर्कर), ब्रजमोहन (सोशल वर्कर), डॉक्टर रंजीत राय (सोशल वर्कर), हरमिंदर सिंह (ब्लड डोनेशन), गुरपाल सिंह (अध्यक्ष इंप्रूवमेंट टेस्ट), सरदार सुखवंत सिंह पड़ा (सोशल वर्कर), अमनदीप गोल्डी (रोड सेफ्टी केयर), मिस रजनी (सोशल वर्कर), तलविंदर सिंह (प्रेसिडेंट वेलफेयर सोसाइटी), मैडम पल्लवी रात्रा (महिला मोर्चा मंडल)।

जालंधर में अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *