Punjab News: पूरा देश मोदी का परिवार तथा उनका जीवन है खुली किताब: तरुण चुग

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 386 शब्द|📅 04 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक सूत्र में पिरोया है, कश्मीर से कन्याकुमारी हो या कच्छ से नॉर्थ ईस्ट आज पूरा देश एक परिवार की तरह एक संगठित शक्ति बनकर विकास के मार्ग पर अग्रसर है।

याद रहे कि तरुण चुग सहित भाजपा के अन्य दिग्गज नेताओं ने भी X पर अपना प्रोफाइल बदल लिया है, उसमें लिखा है “मोदी का परिवार”। चुग ने कहा कि मोदी देश की जनता को अपना परिवार मानते हैं और देश की जनता भी उन्हें अपना मानती है और इसलिए उन्हें बार बार भारी बहुमत से विजयी बना कर अपने नेता के रुप में चुनती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

2014 में देश की जनता ने मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को बहुमत से विजायी बना कर केन्द्र सरकार की सत्ता की कमान प्रधनमंत्री के हाथ में दी और प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने अपने 10 वर्ष के शासन में देश को फर्श से अर्श तक पहुंचा कर विश्व पटल पर भारत का नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित कर दिया। आज भारत की चमक और धमक विश्व पटल पर बहुत मजबूती से बढ़ी है।

चुग ने कहा कि मोदी का जीवन एक खुली किताब की तरह है। प्रधानमंत्री मोदी अपने त्यौहार भी देश की जनता के बीच सरहद पर देश के नौजवानों के साथ मनाते हैं। देश में कोई भी संकट की घड़ी हो या खुशी का अवसर हो, देश की जनता परिवार की तरह मोदी के साथ उनके नेतृत्व में खड़ी नजर आईं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

चुग ने कहा कि इंडी ठगबंधन के नेता प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों व नीयत से बुरी तरह बौखलाए हुए हैं। विपक्ष की राजनीति पुरी तरह परिवार वाद और भ्रष्टचार पर केंद्रित है। अब विपक्ष ने यह भी कहना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है, जबकि सारा देश मोदी का परिवार है और हम सब उस परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के प्रोफाइल पर अपने नाम के साथ साथ “मोदी का परिवार” भी लिखें।

जालंधर में अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *