डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में अब गर्मियां शुरू होने वाली हैं। अगले कुछ दिनों में पारा 4 से 5 डिग्री तक बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों में पंजाब के ज्यादातर शहरों में तापमान पांच डिग्री तक बढ़ जाएगा।
इस समय पंजाब के ज्यादातर शहरों का तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यह धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 से 6 दिनों में कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं है और मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
इस बीच गर्मी भी बढ़ेगी। अगले एक-दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद पंजाब का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री नीचे गिर गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
पश्चिमी विक्षोभ अब पंजाब से मध्य भारत की ओर बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में अब हालात सामान्य हो जाएंगे और एक-दो दिन में तापमान भी सामान्य हो जाएगा। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पहाड़ों पर बर्फबारी और ऊपरी इलाकों से चल रही ठंडी हवाओं के कारण पंजाब के न्यूनतम तापमान में एक दिन में 3.2 डिग्री की गिरावट आई है।
जालंधर में अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, देखें






