Blast News: फ्रिज का कंप्रेसर फटने से घर में लगी भयानक आग, 3 साल के बच्चे की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 198 शब्द|📅 05 Mar 2024

डेली संवाद, हिमाचल प्रदेश। Blast News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ उपमंडल के तहत दभोटा में एक घर में भयानक आग लगने की खबर है। जब पूरा परिवार घर में सो रहा था, तभी अचानक फ्रिज में शॉर्ट सर्किट हो गया और कंप्रेसर फट गया।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

इससे घर में आग लग गई और पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन साल के बच्चे की आग में जलकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। जबकि हादसे में घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा गया है। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *