Sidhu Moosewala: मशहूर सिंगर जसविंदर बराड़ का गाना ‘निक्के पैरी’ हुआ रिलीज, Moosewala की याद में गया गाना

Daily Samvad
2 Min Read
Sidhu Moosewala
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 291 शब्द|📅 05 Mar 2024

डेली संवाद, पंजाब। Sidhu Moosewala: 90 के दशक की मशहूर सिंगर जसविंदर बराड़ का गाना ‘निक्के पैरी’ रिलीज हो गया है, जिसे फैन्स का खूब प्यार मिल रहा है। जसविंदर बरार ने इस गाने का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

इस गाने की खास बात ये है कि इसमें दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला का जिक्र किया गया है। इस गाने में जसविंदर बराड़ कह रही हैं- तुम बड़े पैरों के साथ इस दुनिया से गए थे, अब छोटे पैरों के साथ वापस आओ।

जसविंदर बराड़ रिश्ते में सिद्धू मूसेवाला की…

आपको बता दें कि इस गाने के बोल बब्बू बराड़ और जसविंदर बराड़ ने लिखे हैं और म्यूजिक ‘जी गुरी’ ने दिया है। जसविंदर बराड़ ने इस गाने को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ”वाहगुरु सच्चे पातशाह, प्रार्थना स्वीकार करो।” इस गाने को शेयर करते हुए जसविंदर बराड़ ने सिद्धू परिवार को भी टैग किया है।

Sidhu Moosewala: मशहूर सिंगर जसविंदर बराड़ का गाना 'निक्के पैरी' हुआ रिलीज, Moosewala की याद में गया गाना

आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला ने अपने गाने में जसविंदर बराड़ का भी जिक्र किया था। जसविंदर बराड़ रिश्ते में सिद्धू मूसेवाला की बुआ लगती हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जसविंदर बराड़ के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं। उनके हिट गानों की लिस्ट काफी लंबी है। वे आमतौर पर अपने गीतों में जीवन की सच्चाई का वर्णन करते हैं। इसके अलावा जसविंदर अपनी अच्छी गायकी के लिए भी जानी जाती हैं। वह कई सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और अपने गानों से दर्शकों का मनोरंजन करते आए हैं।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *