डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: आज से अगले दो-तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली, नोएडा और एनसीआर क्षेत्रों में आज बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है।
आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 5 मार्च से पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में बारिश की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी और हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी किया गया।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
इतना ही नहीं आज झारखंड, सिक्किम और नॉर्थ ईस्ट के कई इलाकों में ओलावृष्टि और तूफान की भी आशंका है। दिल्ली-एनसीआर में आज यानी मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और नौ डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
पिछले तीन दिनों से दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है। आज हल्की बारिश की संभावना है। मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट स्काईमेट वेदर के मुताबिक, 5 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके चलते आज से लेकर अगले दो दिनों तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। इस बीच, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय इलाकों, झारखंड, बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई और तेज़ हवाएँ भी चलीं।
जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें






