Loot In Jalandhar: जालंधर में पिस्तौल की नोक पर लूट, नकदी से भरा बैग छीन फरार हुए लुटेरे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 247 शब्द|📅 06 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Loot In Jalandhar: जालंधर में आए दिन लूट और चोरी के मामले सामने आते रहते है। लुटेरे बिना किसी डर के लूट की वारदात को अंजाम देने में लगे हुए है। आजकल लुटेरे भीड़-भाड़ वाली जगहों पर भी लोगों को अपना शिकार बना रहे है।

ऐसी ही एक खबर जालंधर के भीड़-भाड़ वाले चौक भगवान वाल्मीकि चौक से सामने आ रही है यहां लुटेरों ने गनपॉइंट पर युवक से लूट कर ली है। बताया जा रहा है कि लुटेरे पिस्तौल की नोक पर युवक से नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

पीड़ित युवक का नाम दीपू बताया जा रहा है। दीपू ने जानकारी देते हुए बताया कि वह किसी काम से भगवान वाल्मीकि चौक आया था इस दौरान उसने अपनी एक्टिवा रेड क्रॉस मार्केट में पार्क की थी जब वह घर वापिस लौटने लगे तो 2 लुटेरे आ गए और उसका बैग छीनने लगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उसके जब इसका विरोध किया तो लुटेरों ने पिस्टल निकाल उसकी कनपटी पर लगा दी और पैसे वाला बैग लेकर फरार हो गए। उसने बताया कि उसके बैग में 15 हजार रुपए और चाबियां थी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *