Punjab News: आप सरकार का तीसरा बजट भी पंजाब की जनता से किए वायदों को पूरा करने में विफल- चुघ

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 407 शब्द|📅 06 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने पंजाब बजट पर टिप्प्णी करते हुए कहा कि आप सरकार द्वारा पंजाब विधानसभा में पेश किया गया 2024-25 का बजट राज्य की जनता से किए वायदों में पुरी तरह विफल साबित हुआ है।

इसने समाज के सभी वर्गों को निराश किया है, चाहे वे किसान हों, उद्योगपति हों या सरकारी कर्मचारी हों। बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चुघ ने कहा कि राज्य के कर्ज में आश्चर्यजनक वृद्धि, जो 3.7 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है, एक लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था का स्पष्ट संकेत है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

पिछले साल AAP सरकार ने अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए 44,000 करोड़ रुपये उधार लिए थे जिससे पता चला कि संसाधन सृजन में कोई प्रयास नहीं किया गया था। चुघ ने कहाँ की मुखयमंत्री मान ने अपनी पार्टी के घोषणा पत्र को रद्दी की टोकरी मे डाल नकारात्मक, फीका, निराशाजनक, दिशाहीन, झूठ का पुलिंदा बजट पंजाब की दिया हैं।

बजट को देख पंजाब का किसान, महिला, युवा, किसान, गरीब, व्यपारी के सपनों को चकनाचूर कर दिया हैं। चुघ ने पंजाब सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि भगवंत मान सरकार चुनाव पूर्व वादों को पूरा करने में विफल रही है और एक बार फिर सरकार महिलाओं को प्रति व्यक्ति 1000 रुपये पेंशन देने का वादा करने में विफल रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

चुघ ने कहा कि खराब मौसम के कारण किसानों को बड़ा नुकसान हुआ, बजट में उन्हें कोई राहत नहीं दी गई है। इससे पता चलता है कि आप सरकार को उन किसानों की कोई चिंता नहीं है जिन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा, इस बार फसलों के विविधीकरण के लिए आवंटित धनराशि में लगभग 50 प्रतिशत की कटौती की गई है, जिससे भगवंत मान सरकार के किसान समर्थक सरकार होने के फर्जी दावों का पर्दाफाश हो गया है।

किसानों के साथ धोखा होने के बावजूद बजट में औद्योगिक क्षेत्र में निवेश बढ़ाने की कोई गुंजाइश नहीं है। बजट उन उद्योगपतियों के लिए एक बड़ी निराशा है जिन्हें अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए कोई राहत या प्रोत्साहन नहीं मिलता है। चुघ ने कहा कि यह राज्य सरकार के सबसे निराशाजनक बजटों में से एक है जो झूठे और नकली वादों पर आधारित है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *