Punjab News: नगर निगम के MTP को विजीलैंस ने भेजा समन, इनकम टैक्स के भी रडार पर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 300 शब्द|📅 06 Mar 2024

डेली संवाद, अमृतसर/जालंधर (रमेश शुक्ला सफर)। Punjab News: Vigilance sent summons to MTP of Municipal Corporation- नगर निगम एक बड़े अफसर के खिलाफ स्थानीय निकाय विभाग के चीफ विजीलैंस अफसर ने समन जारी किया है। आरोप है कि उक्त अफसर ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। इस अफसर के खिलाफ जालंधर के एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने पंजाब सरकार, इनकम टैक्स और ईडी में शिकायत दी हुई है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

अमृतसर नगर निगम में MTP के पद पर तैनात नरिंदर शर्मा को स्थानीय निकाय विभाग के चीफ विजीलैंस अफसर ने समन जारी किया है। सीवीओ द्वारा भेजे गए समन में कहा गया है कि नरिंदर शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने का आरोप है।

पढ़ें सीवीओ द्वारा जारी समन की कापी

Punjab News: नगर निगम के MTP को विजीलैंस ने भेजा समन, इनकम टैक्स के भी रडार पर
एमटीपी नरिंदर शर्मा को भेजे गए समन की कापी

पहले समन पर हाजिर नहीं हुए एमटीपी

जालंधर के आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह की शिकायत पर स्थानीय निकाय विभाग ने एमटीपी नरिंदर शर्मा को नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने को कहा था। करणप्रीत सिंह ने शिकायत की थी कि एमटीपी नरिंदर शर्मा ने करप्शन के जरिए अकूत संपत्ति बनाई है। जिसकी जांच करवाई जाए। इस संबंध में स्थानीय निकाय विभाग ने एमटीपी को नोटिस जारी किया था।

Narinder Sharma MTP
Narinder Sharma MTP

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर स्थानीय निकाय विभाग के सीवीओ ने नरिंदर शर्मा के खिलाफ समन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि शिकायतकर्ता ने आय से अधिक संपत्ति बनाने का एमटीपी नरिंदर शर्मा पर आरोप लगाया है। इसी आरोप के आधार पर एमटीपी को समन भेजकर 12 मार्च तक जवाब मांगा गया है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *