Tourist Visa: लाखों रुपए खर्च कर पंजाब से रूस गए युवक यूक्रेन खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए हुए मजबूर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 410 शब्द|📅 06 Mar 2024

डेली संवाद, रूस। Tourist Visa: पंजाब के युवा अच्छी नौकरी पाने के लिए टूरिस्ट वीजा (Tourist Visa) पर रूस गए थे लेकिन अब वे यूक्रेन (Ukraine) के साथ युद्ध लड़ने को मजबूर हैं। इन भारतीयों को रूसी सेना में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

11 लाख रुपये देकर टूरिस्ट वीजा पर भेजा रूस

वहीं अब इन युवकों के परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के गुरदासपुर के दीनानगर के अवाखा गांव का रवनीत सिंह एजेंट को 11 लाख रुपये देकर टूरिस्ट वीजा पर रूस गया था। जब रवनीत वहां घूमने गया तो उसे रूसी पुलिस ने पकड़ लिया।

युवकों को गिरफ्तार कर रूसी सैन्य अधिकारियों को सौंपा

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर रूसी सैन्य अधिकारियों को सौंप दिया। इसके बाद रूसी सैनिकों ने पंजाब के इन युवकों को जबरन सेना में भर्ती कर लिया। अब अवाखा गांव के रवनीत सिंह और दीनानगर के जंडे गांव के विक्रम रूस में फंसे हैं। दोनों युवकों के माता-पिता ने केंद्र और राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

उन्होंने मांग की कि उनके बच्चों को भारत वापस लाया जाए। पीड़ित रवनीत सिंह के परिवार ने कहा कि हम गरीब हैं। हमने 11 लाख रुपये का कर्ज लिया और अपने बेटे को टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेजा। एजेंट ने वादा किया कि हम उसे किसी अच्छे देश में काम करने के लिए भेजेंगे।

जबरन रूसी सेना में किया भर्ती

जब मेरा बेटा विदेश गया तो मुझे फोन आया कि हमें पकड़ लिया गया है और जबरन रूसी सेना में भर्ती कर लिया गया है। युवकों ने अपने परिजनों को फोन पर बताया कि उन्हें यूक्रेन के खिलाफ लड़ने के लिए रूसी सेना में शामिल किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हमसे पहले भी कुछ युवाओं को पकड़कर जबरन युद्ध में भेजा गया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

अब हमें युद्ध में भेजने की तैयारी हो रही है। इसलिए हमें किसी तरह यहां से भारत लाया जाए। इन युवाओं के परिवार यह जानकर सदमे में हैं कि उनके बच्चे रूस में फंस गए हैं और उन्हें जबरन युद्ध में भेजा जा रहा है। परिवार सरकार से अपील कर रहे हैं कि उनके बच्चों को सुरक्षित भारत लाने में मदद की जाए।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *