Crime News: दिनदहाड़े भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने कार्ड देने के बहाने रोकी गाड़ी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 259 शब्द|📅 07 Mar 2024

डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। Crime News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जौनपुर में बदमाशों द्वारा भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

Crime News: दिनदहाड़े भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने कार्ड देने के बहाने रोकी गाड़ी

भाजपा नेता का नाम प्रमोद कुमार यादव बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक वह अपनी गाड़ी से जा रहे थे तभी कार्ड देने के बहाने उनकी गाड़ी बदमाशों ने रुकवाई। जब नेता ने गाड़ी रोकी तो बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरु कर दी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस दौरान उनपर 7-8 फायर किए गए जिसमे 6 गोलियां प्रमोद कुमार यादव को लगी और वह खून से लथपथ होकर कार में गिर गए। गोलियों की आवाज सुनते ही आस पास के लोग वहां पहुंचे लोगों ने तुंरत इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और नेता को अस्पताल में जाया गया यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रमोद को 4 गोली पेट में और 1-1 गोली कंधे और जांघ में लगी है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

मिली जानकारी के मुताबिक वारदात सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधापुर गांव की बताई जा रही है। आस पास के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक वारदात को तीन बदमशों द्वारा अंजाम दिया गया है। घटना के बाद तीनों बदमाश वहां से फरार हो गए।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *