Punjab News: पर्यटन के क्षेत्र में सराहनीय भूमिका निभाने के लिए अनमोल गगन ने जीते ’वूमैन टूरिज़्म मनिस्टर आफ ईयर’

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने आज जर्मनी की राजधानी बर्लिन में हुए पर्यटन उद्योग से सम्बन्धित अंतरराष्ट्रीय स्तर के समागम के दौरान पर्यटन के क्षेत्र में सराहनीय भूमिका निभाने के लिए ’वूमैन टूरिज्म मनिस्टर आफ ईयर’ खि़ताब जीते है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसके इलावा पंजाब राज्य ने फार्म और रुरल् टूरजिम अवार्ड भी जीतने में सफलता हासिल की है। इंटरनेशनल टूरिज्म बोरिस बर्लिन और दी पैसेफिक एरिया ट्रैवल राइटर्ज एसोसिएशन (पाटवा) द्वारा संयुक्त तौर पर करवाए गए इस 3 दिवसीय समागम के दौरान दुनिया भर के पर्यटन उद्योग से जुड़ी कंपनियों और संस्थाओं द्वारा हिस्सा लिया गया।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में पर्यटन उद्योग को प्रफुल्लित करने के लिए किये जा रहे यत्नों के लिए यह सम्मान जीता। सम्मान हासिल करने के उपरांत अनमोल गगन मान ने कहा कि पंजाब राज्य में पर्यटन उद्योग की बहुत संभावनाएं हैं जिसको सिर्फ़ मूलभूत दांचा देने और प्रचार करने की ज़रूरत है और हमारी सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *