Punjab News: पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की सांझा जिम्मेदारी- मीत हेयर

Daily Samvad
3 Min Read
Meet Hayer
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 399 शब्द|📅 07 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधान सभा में आज पर्यावरण के संरक्षण और वन अधीन क्षेत्र बढ़ाने के प्रस्ताव पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सांझा ज़िम्मेदारी है और इस मुहिम की सफलता के लिए लोगों की शमूलियत यकीनी बनानी पड़ेगी।

इसलिए लोगों को जागरूक करना सबसे ज़रूरी है। वन अधीन क्षेत्र बढ़ाने की वकालत करते हुए उन्होने कहा कि गाँवों की पंचायती ज़मीनों और अपने रिहायशी स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण के संरक्षण के लिए निरंतर यत्न किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

सरकारी शैक्षिक अदारों में सोलर पैनल लगाने, एक बार प्रयोग वाले प्लास्टिक पर पूर्ण पाबंदी के साथ औद्योगिक प्रदूषण को रोकने सहित अन्य कई प्रोजैक्ट शुरू किए हैं। पौधे लगाने को प्राथमिकता दी गई। सरकार ने पराली के प्रबंधन में एक्स सीटू और इन सीटू काम किए जिसके नतीजे के तौर पर पराली जलाने के 30 प्रतिशत केस घटे और यह लक्ष्य और बढ़ाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब विधान सभा के स्पीकर द्वारा पिछले कई सालों से पराली न जलाने वाले किसानों को बुला कर सम्मान करके अन्य किसानों को भी प्रेरित किया गया। उन्होने कहा कि लोगों को जागरूक करना और ख़ुद इसकी पहलकदमी करके उदाहरण पेश करने की ज़रूरत है। पंजाब में पराली प्रबंधन के लिए लगाए जा रहे उद्योगों को स्थानीय निवासी बढ़ावा दें।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

मीत हेयर ने कहा कि प्रदूषण की समस्या पिछले दो सदियों से शुरू हुई और औद्योगिक तरक्की के साथ इस में भी विस्तार हुआ। हवा प्रदूषण सेहत के लिए विश्वव्यापी संकट है जो दुनिया भर में लगभग 70 लाख लोगों की मौत का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के कारण लगे लॉकडाऊन के दौरान नीला आसमान देखने को मिला।

पंजाब से धौलधर और शिवालिक पहाड़ियों की रेंज साफ़ दिखाई देने लग गई थी जिससे सपस्शट है कि यह समस्या हमनें स्वयं पैदा की है। उन्होंने कहा कि पिछले समय से संयुक्त राष्ट्र द्वारा 7 सितम्बर को नीला आसमान दिवस मनाने की शुरुआत की गई।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *