Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम फिर लेगा करवट, IMD ने इन राज्यों में बारिश का जारी किया अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 287 शब्द|📅 07 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक रात में ठंड महसूस होगी। इसकी वजह जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी है। यह बर्फबारी 10 से 12 मार्च के बीच गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग उत्तर भारत में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज से अगले दो दिनों में फिर से बारिश होने की संभावना है। उत्तर भारत के कई राज्यों में इस वक्त बारिश हो रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

अगले 72 घंटे में मौसम में बदलाव होगा। IMD ने मौसम अलर्ट जारी किया है। एक और पश्चिमी विक्षोभ 10 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से टकराने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 10 से 12 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में फिर से बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी और हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले 60 घंटों के अंदर उत्तर भारत के राज्यों में तेज आंधी और बारिश के साथ भारी बर्फबारी होगी।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान 7 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि 8 मार्च को कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *