डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम ने अवैध रूप से बन रहे दो फार्म हाउस के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने दोनों फार्म हाउस का काम रुकवा दिया है। कहा जा रहा है कि दोनों फार्म हाउस रसूखदार लोगों का है।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन के निर्देश पर शुक्रवार को बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने समरा फार्म हाउस के सामने एक फार्म हाउस का काम बंद करवा दिया। बताय़ा जा रहा है कि समरा फार्म हाउस के सामने शहर का एक रसूखदार व्यक्ति फार्म हाउस बनवा रहा है। जिसने निगम अधिकारियों पर कार्रवाई न करने का दबाव भी बनाया।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
इसके बाद नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने पार्क लेन एस्टेट ग्रीन फील्ड खांबड़ा में एक एनआरआई के फार्म हाउस का काम भी रुकवा दिया। निगम अधिकारियों कोे मुताबिक रुकवाए गए दोनों फार्म हाउस के मालिकों के पास कोई दस्तावेज नहीं है, जिससे ये कार्रवाई की गई।