Punjab News: वित्तीय साल 2023-24 में पिछले तीन सालों के मुकाबले रजिस्टरियों से रिकार्ड आमदनः जिम्पा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 290 शब्द|📅 08 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में ज़मीन-जायदाद की रजिस्टरियों से पंजाब सरकार के खजाने में हरेक साल बढ़ोतरी हो रही है। राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया है कि वित्तीय साल 2023-24 में पिछले तीन वित्तीय सालों के मुकाबले ज़मीन- जायदाद की रजिस्टरियों से पंजाब सरकार को रिकार्ड आमदन हुई है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

जिम्पा ने कहा है कि पंजाब निवासियों को पारदर्शी, परेशानी रहित और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं देना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य लक्ष्य है और इसी कारण राज्य की आमदन में लगातार विस्तार हो रहा है। विस्तार में जानकारी देते हुए जिम्पा ने बताया कि वित्तीय साल 2023- 24 के फरवरी महीने तक खजाने में 3912. 67 करोड़ रुपए आ चुके हैं जबकि मार्च महीने की आमदन इसमें अभी जोड़नी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

वित्तीय साल 2022- 23 में यही आमदन 3515. 27 करोड़ रुपए थी जबकि वित्तीय साल 2021- 22 में ज़मीन- जायदाद की रजिस्टरियों से पंजाब सरकार को 3299.35 करोड़ रुपए की आमदन हुई थी। जिम्पा ने कहा कि यह आमदन इस साल और बढ़ने की संभावना है क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एनओसी के शर्त हटा दी है।

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के काम को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए पंजाब सरकार पहले दिन से ही सार्थक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के कामकाज सम्बन्धी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 81849-00002 पर दर्ज की जा सकती है। प्रवासी भारतीय अपनी लिखित शिकायत 94641-00168 पर दर्ज करवा सकते हैं।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *