डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Roadways Strike: पंजाब रोडवेज, पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने पंजाब सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। ये कर्मचारी 13 मार्च को पूरे पंजाब में पूर्ण हड़ताल पर जाने वाले हैं।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
ये रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। यूनियन सदस्य 13 मार्च को मोहाली से पंजाब विधानसभा तक मार्च भी करेंगे। इससे पहले, पंजाब रोडवेज, पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन 11 मार्च को सभी परिवहन डिपो में गेट मीटिंग और रैलियां करेंगी और 12 मार्च को दोपहर 12 बजे से सभी डिपो में बसें रोक दी जाएंगी।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
यूनियन की राज्य स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह गिल की अध्यक्षता में लुधियाना में हुई, जिसमें सभी जिलों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में रेशम सिंह गिल ने कहा कि राज्य सरकार बार-बार बैठकें बुलाकर मानी गई मांगों को लागू कर रही है।
जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें








