Canada News: कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी Hardeep Singh Nijjar की हत्या का एक और सच आया सामने

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 568 शब्द|📅 09 Mar 2024

डेली संवाद, ओटावा। Canada News: कनाडा में बीते साल खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या कर दी गई थी। निज्जर की हत्या के समय का वीडियो अब सामने आया है। वीडियो फुटेज में दो गाड़ियों में आए छह हमलावर निज्जर को घेरकर उस पर गोलियां बरसाते दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

कनाडा के सीबीसी न्यूज ने निज्जर की हत्या का वीडियो साझा करते हुए कहा है कि ये एक बड़े स्तर पर प्लान ऑपरेशन लगता है। रिपोर्ट में इसे ‘कॉन्ट्रैक्ट किलिंग’ बताया गया है।

निज्जर की हत्या का वीडियो आया सामने

निज्जर की हत्या का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि हरदीप सिंह निज्जर एक पिकअप ट्रक जैसे वाहन से गुरुद्वारे की पार्किंग में आता है। इसके बाद वह जैसे ही बाहर निकलता है तो कारें तेजी से उसके पास आकर रुकती हैं।

कार में से कुछ लोग निकलते हैं और निज्जर पर गोलियां बरसा देते हैं। निज्जर को कई गोलियां लगती हैं और तुरंत ही हमलावर कार में बैठकर तेजी से फरार हो जाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, निज्जर की हत्या जिस पार्किंग में की गई, उससे कुछ दूरी पर फुटबॉल खेल रहे दो युवकों ने गोली की आवाज सुनी थी।

Canada Latest News
Canada Latest News

युवक ने बताया था कि वह निज्जर की मदद के लिए उसके पास पहुंचा था, तब तक हमलावर फरार होने में कामयाब हो गए थे। निज्जर के पास सबसे पहले पहुंचे युवकों ने जब उसकी छाती दबाकर उसको बचाने की कोशिश की तो पाया कि वह सांस नहीं ले पा रहा था।

जालंधर से था निज्जर का संबंध

हरदीप सिंह निज्जर का ताल्लुक पंजाब के जालंधर में भार सिंह पुरा गांव से था। निज्जर की भारत विरोधी गतिविधियों की वजह से भारत सरकार ने उसे साल 2020 में आतंकी घोषित किया था। 18 जून, 2023 की शाम को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे से बाहर निकलते ही निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके कुछ समय बाद सितंबर में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर आरोप लगाया कि निज्जर की हत्या में भारत का हाथ है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

भारत ने आरोपों को बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया लेकिन इसे दोनों देशों के संबंधों में काफी तनाव देखने को मिला। कनाडा ने कई बार इसको लेकर भारत को कटघरे में खड़ा किया। वहीं कनाडा में सक्रिय दूसरे खालिस्तानियों, खासतौर से गुरपतवंत पन्नू ने कई बार वीडियो जारी करते हुए निज्जर की हत्या का बदला लेने की भी धमकी दी।

निज्जर की हत्या को लेकर बिगड़ गए थे भारत-कनाडा के संबंध

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को नौ महीने का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक रॉयल कनैडियन माउंटेड पुलिस संदिग्धों के नाम का खुलासा भी नहीं कर सकी है और न ही इस मामले में कोई गिरफ्तारी हुई है। हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा के पीएम ने आरोप लगाए थे कि हत्याकांड में भारत सरकार का हाथ है।

कनाडा के पीएम के आरोपों से भारत-कनाडा के संबंध बिगड़ गए थे। कनाडा के आरोपों को भारत ने बेतुका बताकर खारिज कर दिया था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अभी तक कनाडा की तरफ से निज्जर की हत्या को लेकर कोई सबूत नहीं दिए हैं।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *