Canada News: कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की वीडियो आई सामने, देखें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 308 शब्द|📅 09 Mar 2024

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच तनाव अभी भी बरकरार है। इस बीच हत्याकांड का एक कथित वीडियो फुटेज सामने आया है, जिसमें कुछ हथियारबंद लोग खालिस्तानी निज्जर पर फायरिंग करते दिख रहे है।

कनाडा स्थिति सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इसे ‘कॉन्ट्रैक्ट किलिंग’ बताया गया है। निज्जर को साल 2020 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकवादी घोषित किया था। 18 जून, 2023 की शाम को ब्रिटिश कोलंबिया के सरी में एक गुरुद्वारा से निकलते समय उसे गोली मार दी गई थी।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

सीबीसी न्यूज के अनुसार, वीडियो ‘द फिफ्थ एस्टेट’ द्वारा प्राप्त किया गया है और एक से अधिक स्रोतों द्वारा स्वतंत्र रूप से वेरीफाई भी किया गया है। इस हमले में छह लोग और दो वाहन शामिल थे। वीडियो में निज्जर अपने ग्रे डॉज राम पिकअप ट्रक में गुरुद्वारे की पार्किंग से निकलते हुए दिख है।

जैसे ही वह बाहर निकला तभी एक सफेद सेडान उसके सामने आई, जिससे उसका ट्रक रुक जाता है। इसके बाद दो लोग दौड़ते हैं और निज्जर को गोली मारकर भाग जाते हैं। इस हमले को 2 गाड़ियों में सवार 6 लोगों ने अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

दो गवाह, जो घटना के समय पास के मैदान में फुटबॉल खेल रहे थे। उन्होंने खुलासा किया है कि वारदात के बाद सबसे पहले वह निज्जर की ओर भागे थे। उन्होंने हमलावरों का पीछा करने की भी कोशिश की। मगर कुछ हाथ नहीं लगा। युवकों ने पुलिस को बताया कि गोलियां चलाने वाला एक आरोपी सिख गेट-अप आया था। वहीं, दूसरा व्यक्ति विदेश व्यतीत हो रहा था।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *