IRCTC Tour Package: IRCTC लेकर आया है चेन्नई-ऊटी टूर के लिए धमाकेदार पैकेज, जाने पूरी जानकारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 344 शब्द|📅 09 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। IRCTC Tour Package: अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो IRCTC आपके लिए चेन्नई-ऊटी घूमने का मौका लेकर आया है। आईआरसीटीसी आपके लिए एक खास मौका लेकर आया है। आईआरसीटीसी ने बेहद ही शानदार और किफायती टूर पैकेज का मौका दिया है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

इस पैकेज की मदद से आप बेहद किफायती कीमत पर दक्षिण भारत की खूबसूरती देख सकते हैं। इस पैकेज में आप परिवार या दोस्तों के साथ आराम से यात्रा कर सकते हैं। IRCTC ने ट्वीट कर इस टूर पैकेज की जानकारी दी है। यह पैकेज 4 रातों और 5 दिनों के लिए है और इसे ‘CHENNAI-OOTY-MUDUMALAI-CHENNAI (SMR007)’ कहा जाता है।

14 मार्च 2024 से शुरू होगा यह पैकेज

बता दे कि यह पैकेज 14 मार्च 2024 से शुरू होगा। इस पैकेज में आप चेन्नई – ऊटी – मुदुमलाई – कुन्नूर की यात्रा कर सकते हैं। यह बहुत ही कम कीमत पर है। इस पैकेज में आपको कई सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा इसमें यात्रा बीमा भी शामिल है। पहले दिन ट्रेन संख्या 12671 नीलगिरि एक्सप्रेस चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 21.05 बजे प्रस्थान करेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

ट्रेन दूसरे दिन सुबह 06.15 बजे मेटुपालयम पहुंचेगी। फिर आपको सड़क मार्ग से ऊटी जाना होगा। चेक-इन ऊटी के होटल में किया जाएगा। डोडाबेट्टा पीक और चाय संग्रहालय और फिर वापस ऊटी शहर ले जाया जाएगा। ऊटी झील और बॉटनिकल गार्डन का दौरा किया जाएगा और उसके बाद ऊटी में रात्रि विश्राम किया जाएगा।

इस पैकेज की कीमत की बात करें तो अगर एक व्यक्ति है तो किराया 20900 रुपये होगा। अगर दो व्यक्ति हैं तो किराया 10950 रुपये प्रति व्यक्ति होगा, अगर तीन व्यक्ति हैं तो किराया 8350 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड के साथ 6150 रुपये और 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड के 6150 रुपये है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *