Island: खूबसूरत आइलैंड पर रहने के लिए आपको मिलेंगे करोड़ों रुपए, रहना-खाना सब होगा फ्री

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 430 शब्द|📅 09 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Island: अभी कुछ ही दिनों में गर्मियां शुरू होने वाली है और गर्मियां शुरू होते ही लोग ठंडी-ठंडी जगहों पर घूमना पसंद करते है लोग छुटियां मनाने के लिए अलग अलग खूबसूरत आइलैंड पर जाना पसंद करते है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

लेकिन वहीं दूसरी तरफ आइलैंड पर घूमने जाने के लिए अपनी जेब भी खाली पड़ती है वहां घूमने के लिए आपको लाखों रुपए खर्च करने पड़ेगे लेकिन अगर ऐसा हो कि आप एक खूबसूरत आइलैंड भी घूम ले और वहां रहने और खाने-पीने के पैसे भी न देने पड़े।

1.5 करोड़ रुपये भी मिलेगा

इसके साथ ही बाकायदा आपको वहां रहने के लिए पैसे भी मिले और वह भी करोड़ों रुपए। जी हां! आपने बिल्कुल सही पढ़ा, एक ऐसा खूबसूरत आइलैंड है यहां आपका रहना, खाना-पीना सबकुछ मुफ्त है इतना ही नहीं यहां रहने के लिए आपको1.5 करोड़ रुपये भी मिलेगा। लेकिन इसके पीछे एक शर्त है।

इस आइलैंड का नाम है उइस्ट और बेनबेकुला जोकि आइलैंड स्कॉटलैंड के पश्चिमी तट पर बसा हुआ है। बता दे कि अभी यहां सिर्फ 40 लोग रहते हैं। लेकिन आने वाली गर्मियों में इस आइलैंड पर बहुत सारे टूरिस्‍ट पहुंचने की संभावना है। जिसको देखते हुए वहां के प्रशासन ने कुछ पोस्‍ट निकाली हैं।

डॉक्‍टर को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा मिलेगी सैलरी

जिसमे डॉक्टर, प्र‍िंंसिपल और टीचर्स की भर्ती की बात कही गई है। डॉक्‍टर को 1 करोड़ रुपये सालाना सैलरी दी जाएगी। इसके साथ ही 8 लाख रुपये ट्रांसफर एलाउंस, 1.3 लाख रुपये वर्किंग एलाउंस और 11 लाख रुपये गोल्‍डन एलाउंस अलग से दिया जाएगा। इसका मतलब प्रत्‍येक डॉक्‍टर को करीब1.5 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसमें आपको हफ्ते में सिर्फ 40 घंटे काम ही करना होगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

नौकरी के विज्ञापन में लिखा है कि चमचमताते द्वीप पर आपका स्‍वागत है। आवेदन करने वालों का ग्रामीण च‍िक‍ित्‍सा के ल‍िए जुनून की भावना होनी चाहिए। भर्तियां बेनबेकुला मेडिकल प्रैक्टिस पर आधारित होंगी। आपको समुद्र तटीय इलाकों में काम करने का अनुभव होना चाहिए। ज्‍यादातर आउटर लोगों को ही इसके ल‍िए मौका दिया जाएगा।

प्र‍िंंसिपल और टीचर्स की तलाश

यहां एक स्‍कूल भी है, ज‍िसके ल‍िए प्र‍िंंसिपल और टीचर्स की तलाश है। इस स्‍कूल में 5 से 11 साल के केवल 5 छात्र हैं, जबक‍ि 2 छात्र नर्सरी में हैं, ज‍िनकी आयु चार साल के करीब है। इनको तकरीबन 62 लाख रुपये वेतन दिया जाएगा। साथ में 6 लाख रुपये भत्‍ता भी मिलेगा।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *