डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम की टीम ने छुट्टी के दिन रविवार को एक्शन में दिखी। नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने खांबड़ा चर्च के पास अवैध रूप से काटी गई कालोनी पर कार्रवाई की। इस कालोनी में बन रहे अवैध निर्माण के काम रोक दिए गए।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
नगर निगम के अफसरों के मुताबिक खांबड़ा चर्च के सामने करीब डेढ़ एकड़ में हरप्रीत सिंह नामक कालोनाइजर ने कालोनी काटी थी। इस अवैध कालोनी में अवैध रूप से घर बनाए जा रहे थे। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने काम रुकवा दिया।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
इसके अलावा मलको में अग्रवाल सैनीटेशन द्वारा अवैध रूप से डाले जा रहे शेड का काम भी नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने रुकवा दिया। निगम अधिकारियों के मुताबिक अग्रवाल सैनीटेशन के मालिक द्वारा अवैध रूप से शेड डाला जा रहा था। इसकी शिकायतें भी आ रही थी।