Ayodhya News: सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सहजता से कराया गया सभी को दर्शन

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 618 शब्द|📅 11 Mar 2024

डेली संवाद, अयोध्या। Ayodhya News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को प्रभु श्रीरामलला के नव्य-भव्य मंदिर में अपनी कैबिनेट के सदस्यों साथ विधि-विधान से दर्शन पूजन किया। वहीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी परिवार संग प्रभु दरबार में अपनी हाजिरी लगाई।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

दर्शन पूजन के उपरांत राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने अयोध्या में माहेश्वरी समाज के धर्मशाला की आधारशिला रखी। सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया। इसके अलावा प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी रामलला के मंदिर में दर्शन-पूजन किये।

राम हमारे रोम-रोम में बसते हैं : सीएम भजनलाल

श्रीरामलला के मंदिर में अपनी कैबिनेट सहित 133 प्रतिनिधिमंडल के साथ दर्शन पूजन के उपरांत राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां आकर मन प्रसन्न हो गया है, क्योंकि पहले तो हम सभी ने टेंट में ही प्रभु का दर्शन किया था। उन्होंने अयोध्या में भव्य श्रीराममंदिर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं यहां आकर अपने आप को सौभाग्यशाली मान रहा हूं।

Ayodhya News: सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सहजता से कराया गया सभी को दर्शन

ये बहुत बड़ा काम हुआ है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बहुत-बहुत धन्यवाद और साधुवाद। उनके प्रयास से ही अयोध्या में दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक महत्व के केंद्र के रूप में विशाल रामलला का मंदिर बनकर तैयार हुआ है। राम हमारे रोम-रोम में बसते हैं। राम हमारे आस्था के केंद्र हैं। सीएम भजनलाल ने लोकसभा चुनाव के संबंध में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सभी जगह राम की महिमा है, भगवान राम जो करेंगे अच्छा करेंगे।

रखी गई माहेश्वरी समाज के धर्मशाला की आधारशिला

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अखिल भारतीय महेश्वरी सेवा सदन पुष्कर राजस्थान की ओर से बनाई जाने वाली सरस्वती देवी शिवकिशन दम्मानी भवन का भूमि पूजन किया। अयोध्या के दशरथ कुंड के पास 100 करोड़ से बनने वाले माहेश्वरी समाज की धर्मशाला में 300 कमरे होंगे। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी मौजूद रहे।

Ayodhya News: सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सहजता से कराया गया सभी को दर्शन

अलौकिक है प्रभु श्रीराम की ये धरती : ओम बिडला

श्रीरामलला के भव्य मंदिर में परिवार समेत दर्शन-पूजन के उपरांत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा अयोध्या की पावन धरती और सरयू नदी हम सबकी आस्था व विश्वास और हम सबमें चेतना जागृत करने वाली है। इस धरती पर आज प्रभु श्रीराम के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। प्रभु सियाराम की यह धरती हम सबके लिए अलौकिक है, जो सबको आदर्श जीवन जीने के लिए प्रेरणा देती है। भगवान राम का जीवन, उनके आदर्श, उनके मूल्य आज लोकतंत्र के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इस धरती पर आकर नई ऊर्जा और चेतना मिलती है।

राम हमारे राष्ट्रीय राजा हैं : सतीश महाना

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने श्रीरामलला के दर्शन के उपरांत बताया कि पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में उत्साह है। राम इस राष्ट्र की आत्मा और आस्था हैं। राम हमारे राष्ट्रीय राजा हैं। पूरे देश से भगवान रामलला का दर्शन करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

Ayodhya News: सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सहजता से कराया गया सभी को दर्शन

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस अवसर पर अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, भाजपा के प्रांतीय सह मीडिया प्रभारी हिमांशु व डीएम नीतीश कुमार ने माला पहनाकर व रामनामी भेंटकर सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। वहीं सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने स्वागत में लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी अतिथियों के लिए दर्शन और सुरक्षा-व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *