Punjab News: पंजाब को कर्ज़ मुक्त, प्रगतिशील और ख़ुशहाल राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध हूँ – मुख्यमंत्री

Daily Samvad
9 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 10 मिनट पढ़ने का समय|📝 1,196 शब्द|📅 11 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार पंजाब को कर्ज़ मुक्त, प्रगतिशील और खुशहाल राज्य बनाने के लिए निरंतर यत्न कर रही है। आज यहाँ ‘सरकार-व्यापार मिलनी’ के दौरान इक्ट्ठ को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की बुरी नीतियों के कारण राज्य को विरासत में कर्ज़े की गठरी मिली थी परन्तु उनकी सरकार राज्य को इन संकटों में से निकालने के लिए हर संभव यत्न करेगी, जिसके लिए पहले ही ठोस प्रयास किये जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

भगवंत सिंह मान ने कहा कि दो सालों का बजट राज्य में राजस्व में वृद्धि समेत अच्छी बातों को दर्शाता है और आने वाले दिनों में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, “इतिहास में पंजाब पहली बार इस तरह के खुशियों वाले समागम देख रहा है। इससे पहले समागमों में सिर्फ़ एक-दूसरे पर राजनैतिक कीचड़ फेंका जाता था परन्तु अब ऐसे समागमों में खुशी के जश्न मनाए जा रहे हैं। पहली बार व्यापारी राज्य को सफलता के स्थान पर ले जाने के लिए फ़ैसले लेने का अटूट अंग बने हैं।“

पिछली सरकारों के दौरान नीयत की कमी थी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की नेक नीयत के कारण आज नए स्कूल खुल रहे हैं, नये हस्पताल बन रहे हैं, 90 प्रतिशत घरों को मुफ़्त बिजली दी जा रही है, 43000 से अधिक लोगों को नौकरियाँ दीं गई हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान नीयत की कमी थी जिस कारण राज्य तरक्की पक्ष से पिछड़ गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब राज्य सरकार पिछली सरकारों का पंजाब विरोधी चेहरा बेनकाब कर रही हैं।

नेताओं की सत्ता की भूख कभी नहीं मिटती

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नेता मौकाप्रस्त हैं जो सिर्फ़ अपने स्वार्थों के लिए दल बदलते हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं का एकमात्र एजेंडा अपने पारिवारिक सदस्यों को राजनीति में फिट करना है परन्तु लोगों की तरफ से इनको बार- बार नकार दिया गया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं की सत्ता की भूख कभी नहीं मिटती और इसलिए यह नेता बहानेबाज़ी बनाकर उनके साथ लड़ते हैं।

मकसद राज्य की दौलत को दोनों हाथों से लूटना

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नेताओं के पास न तो लोक सेवा करने की दूरदर्शी पहुँच है और न ही कोई जज़्बा है। उन्होंने कहा कि इनका एकमात्र मकसद राज्य की दौलत को दोनों हाथों से लूटना है। उन्होंने कहा कि उद्योग को बुनियादी ढांचा चाहिए और हम नौजवानों के लिए नौकरियाँ और राज्य की तरक्की के लिए टैक्स चाहते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह सर्कल राज्य सरकार की औद्योगिक नीति का आधार है, जिस कारण वह व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ लगातार मीटिंगें कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाबी दुनिया भर में कामयाब हैं परन्तु इन राजनीतिज्ञों की पतनोन्मुखी नीतियों के कारण वह राज्य में सफलता की सीढ़ियाँ नहीं चढ़ सके। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने अपने स्वार्थों के लिए राज्य को बर्बाद किया है और पंजाब की दौलत को बेरहमी के साथ लूटा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसी कारण ही पंजाब निवासियों ने इन नेताओं को हरा कर घर बिठा दिया है।“

Punjab News: पंजाब को कर्ज़ मुक्त, प्रगतिशील और ख़ुशहाल राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध हूँ - मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान राज्य के लोग सफल होने से ख़ौफ़ खाते थे क्योंकि राजनैतिक नेता उनके कारोबार में जबरन हिस्सा डाल लेते थे। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने लोगों को लूटा और इनके हाथ पंजाब और पंजाबियों के ख़ून के साथ रंगे हुए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब राज्य में आम लोगों की सरकार है जो हर व्यक्ति को ज़िंदगी में कामयाब होने का मौका दे रही है।

रिवायती पार्टियाँ उनके साथ ईर्ष्या करती

मुख्यमंत्री ने कहा कि रिवायती पार्टियाँ उनके साथ ईर्ष्या करती हैं क्योंकि वह एक साधारण परिवार के साथ सम्बन्ध रखते हैं। भगवंत मान ने कहा कि यह राजनैतिक नेता मानते हैं कि उनके पास सत्ता में रहने का ईश्वरीय हक है जिस कारण इनको यह हज़म नहीं हो रहा कि एक आम आदमी राज्य का शासन शानदार ढंग के साथ क्यों चला रहा है। उन्होंने कहा कि यह नेता लंबे समय से लोगों को मूर्ख बना रहे हैं परन्तु अब लोग इनके दुष्प्रचार में नहीं आऐंगे।

राजनैतिक गुमनामी की तरफ धकेल दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नेता बेरोज़गारों का नया वर्ग है, जिनकी निकम्मी कारगुज़ारी के कारण लोगों ने इनको राजनैतिक गुमनामी की तरफ धकेल दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के लोगों ने बारो बारी हर पाँच सालों के बाद सरकार बनाने वाली रिवायती राजनैतिक पार्टियों को सत्ता से दूर कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल का बजट प्रगतिशील और ‘रंगले पंजाब’ की झलक पेश करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार को लोगों ने सेवा करने का मौका दिया है और वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए सख़्त मेहनत करेंगे।

पंजाब की भलाई के लिए काम करने दें

भगवंत सिंह मान ने विरोधी पक्ष को कहा कि वह नुकताचीनी करने से गुरेज़ करें और उनको पंजाब की भलाई के लिए काम करने दें। मुख्यमंत्री ने कहा, “राजनीति में बदलाव लाने और आम आदमी को राजनैतिक पार्टियों के एजंडे पर लाने का श्रेय अरविन्द केजरीवाल को जाता है। संकल्प पत्रों या चुनाव घोषणा पत्रों की जगह अब राजनैतिक पार्टियाँ लोगों को भलाई की गारंटियां दे रही हैं। मैं हमेशा ही किसी भी पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र को कानूनी दस्तावेज़ बनाने का पक्षधर रहा हूं जिससे राजनैतिक पार्टियाँ आम आदमी के साथ धोखा न कर सकें। “

एल. पी. जी. की कीमतों में कटौती इसकी प्रत्यक्ष मिसाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी लोक सभा मतदान के मद्देनज़र राजनैतिक नेताओं ने लोगों को राहत देने की पेशकश करनी शुरू कर दी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से एल. पी. जी. की कीमतों में कटौती इसकी प्रत्यक्ष मिसाल है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले कई सालों से ज़रूरी वस्तुओं की कीमतों में निरंतर बढ़ोतरी की परन्तु अब ऊँची कीमतों में निर्गुणी कटौती करके आम लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश की जा रही है।

भगवंत सिंह मान ने लोगों को न्योता दिया कि वह ऐसी नौटंकियों के झाँसे में न आने क्योंकि इस जैसे नेता ऐसीं कार्यवाहियों के कारण आम लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी खजाने में से एक- एक पैसा लोगों की भलाई के लिए खर्चा जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने लोगों को न्योता दिया कि वह सभी 13 लोक सभा सीटों पर पार्टी की जीत यकीनी बनाएं जिससे केंद्र सरकार की पक्षपाती नीतियों का डट कर मुकाबला किया जा सके।

’आप’ के हाथ मज़बूत करने की ज़रूरत

उन्होंने कहा कि पंजाब निवासियों को राज्य में 13-0 के साथ जीता कर ’आप’ के हाथ मज़बूत करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि यह 13 लोक सभा मैंबर चुने जाने पर राज्य के विकास और तरक्की को बढ़ावा देंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पटियाला शहर में शुरू की गई ई-बस सेवा शहर में तरक्की और खुशहाली के नये युग की शुरुआत करने में सहायक सिद्ध होगी।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *