Punjab News: शहनाज के पिता को जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Bollywood Punjabi Actress Shehnaaz Gill
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 263 शब्द|📅 11 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: अभी बीते दिनों एक खबर सामने आई थी जिसमे कहा जा रहा था कि पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के पिता को पाकिस्तान से एक धमकी भरी कॉल आई थी जिसमे कॉल करने वाले ने शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह से 50 लाख रुपए की मांग की थी।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

इस मामले में अब पंजाब पुलिस द्वारा अहम खुलासा किया गया है पुलिस ने इसमें खुलासा करते हुए बताया कि संतोख सिंह को कोई धमकी भरा फोन नहीं आया था। पुलिस ने दावा करते हुए कहा कि यह संतोख सिंह ड्रामा रचा हुआ था ताकि उनको पुलिस सुरक्षा मिल सकें।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

गौरतलब है कि बीते दिनों संतोख सिंह को वॉट्सऐप कॉल के जरिए धमकी देने का मामला सामने आया था। कॉलर ने खुद को पाकिस्तानी नागरिक बताते हुए 50 लाख रुपए की फिरौती की डिमांड की थी। फिरौती मांगने वाले व्यक्ति ने कहा कि तुम्हारे बारे में सब जानकारी है कि कहां रहता है और क्या करता है।

इसके साथ ही फ़ोन करने वाले ने कहा था कि तुम्हारी बेटी ने बहुत पैसा कमाया है। पहले बेटी को मारेंगे फिर तुझे। अगर अपने परिवार की सलामती चाहता है तो उन्हें पैसे दे दे। माइनिंग के मामले में टांग न अड़ाए। सिख होकर हिंदुओं को सपोर्ट न करे। इससे पहले सूरी को मारा था, अब तेरी बारी है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *