Punjab News: ऑल इंडिया सर्विसज़ टूर्नामैंट के लिए पंजाब की वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग और बैस्ट फिजीक टीमों के इस दिन होंगे ट्रायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 215 शब्द|📅 11 Mar 2024

डेली संवाद चंडीगढ़ Punjab News: सैंट्रल सिविल सर्विसज़ कल्चरल एंड बोर्ड द्वारा ऑल इंडिया सर्विसज़ वेटलिफ्टिंग (पुरूष और महिला), पावरलिफ्टिंग (पुरूष और महिला) और बैस्ट फिजीक (पुरूष) टूर्नामैंट 18 से 22 मार्च 2024 तक नई दिल्ली में करवाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

पंजाब की वेटलिफ्टिंग (पुरूष और महिला), पावरलिफ्टिंग (पुरूष और महिला) और बैस्ट फिजीक (पुरूष) टीमों के चयन के लिए ट्रायल 13 मार्च को वॉर हीरोज़ स्टेडियम, संगरूर में सुबह 10 बजे लिए जाएंगे। खेल विभाग के प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन ट्रायलों में सुरक्षा सेवा कर्मी/अर्ध-सुरक्षा संगठन/केंद्रीय पुलिस संगठन/पुलिस/आरपीएफ/सीआईएसएफ/बीएसएफ/आईटीबीपी और एनएसजी आदि, केंद्रीय मंत्रालय सहित स्वायत्त दल/उपक्रम/सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

कैजुअल/दैनिक कर्मचारियों, अस्थायी कार्यालय कर्मचारियों को छोडक़र, बैंक चलाने वाले कर्मचारी, 6 महीने से कम समय से नियमित सेवाओं में रहने वाले नए भर्ती कर्मचारी, सरकारी कर्मचारी (नियमित), विभिन्न विभागों के सरकारी अधिकारी (नियमित) अपने से एनओसी प्राप्त करने के बाद ही भाग ले सकते हैं। इस टूर्नामैंट में आने/जाने, रहने और खाने- पीने और अन्य खर्चों की अदायगी खिलाड़ी द्वारा निजी तौर पर की जाएगी।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *