Jalandhar News: सरकार की बड़ी कार्रवाई, जालंधर के 3 अधिकारी सस्पेंड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 216 शब्द|📅 12 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इस समय की बड़ी खबर जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के चीफ यार्ड मास्टर सहित अन्य 3 कर्मचरियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

यह कार्रवाई फिरोजपुर रेलवे मंडल द्वारा की गई है। दरसअल बीते कुछ दिन पहले फिरोजपुर रेलवे मंडल के सीनियर डिवीजनल ऑपरेटिंग मैनेजर उचित सिंघल ने जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया था।

चीफ यार्ड मास्टर वीके चड्ढा की फाइल फोटो
चीफ यार्ड मास्टर वीके चड्ढा की फाइल फोटो

इस दौरान उन्होंने वहां कुछ खामियां पाई। जिस पर आज उन्होंने कार्रवाई करते हुए जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के चीफ यार्ड मास्टर वीके चड्ढा, दो अन्य कर्मचारी मनीष और जय नारायण को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

बताया जा रहा है कि जब निरीक्षण के लिए अधिकारी जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक माल गाड़ी की मरम्मत चल रही थी। इस दौरान मालगाड़ी को स्टेबल करने के लिए पहियों के नीचे गुटके और चेन नहीं लगाई गई थी जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *