Jalandhar News: पंजाब की प्राचीन खेल विरासत को बरकरार रखने के लिए सरकार वचनबद्ध- सुशील कुमार रिंकू 

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 403 शब्द|📅 12 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार राज्य की प्राचीन खेल विरासत को बरकरार रखने के लिए वचनबद्ध है, जिसके तहत लगातार बड़े प्रयास किए जा रहे हैं। ये विचार सांसद सुशील कुमार रिंकू ने आज कुक्कड़ पिंड में आयोजित 36वें संत बाबा गुरबख्श सिंह जी यादगारी खेल मेले में युवाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि खेल मेलों ने हमारे पंजाब की अमीर खेल विरासत को सहेज कर रखा हुआ है, जिसके जरिए नई पीढ़ियां हमारी इस अनमोल विरासत से वाकिफ हो पा रही हैं। ये मेला गोबिंद स्पोर्ट्स क्लब व ग्राम पंचायत के सहयोग से करवाया गया जिसमें हॉकी, फुटबाल, दौड़ और रस्साकशी जैसे मुकाबले करवाए गए।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

सांसद ने कहा कि सदियों से पंजाब के युवा खेलकूद खासकर पहलवानी में अग्रणी रहे हैं, इसलिए यह समय की जरूरत है कि इस तरह के आयोजन होते रहें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ अपने जीवन में स्पोर्ट्स को भी खास अहमियत दें ताकि वह शारीरिक तौर पर भी मजबूत बनें और बतौर खिलाड़ी अपना करियर बना सकें। 

Jalandhar News: पंजाब की प्राचीन खेल विरासत को बरकरार रखने के लिए सरकार वचनबद्ध- सुशील कुमार रिंकू 

सांसद सुशील रिंकू ने तीन दिवसीय खेल मेले के समापन समारोह में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया, साथ ही उनकी तरफ से दिखाई गई खेल भावना के लिए उनकी प्रशंसा की। रिंकू ने कहा कि खेल हमें सिर्फ शारीरिक तौर पर मजबूत ही नहीं बनाते ब्लकि हमें जीवन में अनुशासन, टीम स्पिरिट जैसे महत्वपूर्ण सबक सिखाते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने इस आयोजन के लिए स्पोर्ट्स क्लब व ग्राम पंचायत का आभार व्यक्त किया और इस तरह के आयोजनों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार की तरफ से भी राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार बड़े प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि खेडां वतन पंजाब दीयां जैसे बड़े कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, साथ ही नई खेल नीति के जरिए पंजाब के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि वे और ज्यादा मेहनत करके राज्य का नाम रोशन करें। इस मौके पर खेल अफसर उमेश शर्मा, सूबेदार निरंजन सिंह, भूपिंदर सिंह बाहीया, करमवीर सिंह, बलविंदर सिंह, अवतार सिंह मौजूद थे।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *