Jalandhar News: जालंधर में Prince Enterprises, Delux Sanitation, गणपति मार्बल, Bless Granite समेत 21 इमारतों को नोटिस जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 262 शब्द|📅 12 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम जालंधर ने आज कई ईमारतों के खिलाफ कार्रवाई की है। इन इमारतों के पास न तो कोई नक्शा न है और न कोई सीएलयू, फिर भी कामर्शियल काम किया जा रहा है। इन इमारतों के मालिकों को नगर निगम ने नोटिस भेजा है। इनसे करीब 10 करोड़ रुपए फीस नगर निगम के खजाने में आ सकती है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

निगम कमिश्नर गौतम जैन के आदेशों के बाद एमटीपी विजय कुमार के निर्देशों पर एटीपी सुखदेव वशिष्ठ, इंस्पैक्टर वरिंदर कौर, हनी थापर और उनकी टीम ने आज बड़ी कार्ऱवाई की। बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने श्री गुरु रविदास चौक से लेकर वडाला चौक के बीच बनी कई कामर्शियल इमारतों को नोटिस जारी किया है।

CLU फीस जमा करवाने का नोटिस जारी

बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक 100 मरले से ज्यादा में बने Prince Enterprises, 50 मरले में बने Delux Sanitation, गणपति मार्बल, 30 मरले में Bless Granite के गोदाम सहित 21 कामर्शियल इमारतों को CLU फीस जमा करवाने का नोटिस जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक इन इमारतों से करीब 10 करोड़ रुपए फीस नगर निगम के खजाने में जाम हो सकती है। इसके साथ ही आज करीब 14.50 लाख रुपए सीएलयू फीस जमा करवाई गई है, ये फीस अलीपुर के पास बने फार्म हाउस के मालिकों ने जमा करवाई है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *