Adani Green Energy: जाने अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर का हाल?

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 12 Mar 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Adani Green Energy: अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी की अदाणी ग्रीन एनर्जी (AGEL) ने गुजरात के खावड़ा RE पार्क (Khavda RE Park, Gujara) में 1,000 मेगावाट क्षमता वाला सोलर एनर्जी (solar energy) प्लांट लगाया है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

जिससे अब प्रोडक्शन शुरू हो गया है। इस खबर के बाद अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में अच्छी तेजी दिखी, लेकिन बाद में मुनाफावसूली के चलते मामूली गिरावट आई।

9,478 मेगावाट हुई प्रोडक्शन कैपेसिटी

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने बताया कि नए प्रोजेक्ट के साथ कंपनी की कुल प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़कर 9,478 मेगावाट हो गई है। इसने 2030 तक अपनी उत्पादन क्षमता को 45,000 मेगावाट करने का टारगेट रखा है।

कंपनी ने बताया कि वह अपने लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है। वह खावड़ा में काम शुरू करने के 12 महीने से भी कम समय में 1,000 मेगावाट की सप्लाई कर चुकी है।

15 हजार नौकरियां पैदा होंगी

अदाणी ग्रीन एनर्जी खावड़ा में दुनिया का सबसे रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट लगा रही है, जो 538 स्क्वायर किलोमीटर में फैला है। अगर फ्रांस की राजधानी पेरिस से इसकी तुलना करें, तो यह करीब 5 गुना बड़ा है। इसकी टोटल कैपेसिटी 30 गीगावाट की होगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस प्रोजेक्ट के अगले पांच साल में पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। कंपनी का दावा है कि इससे 15,200 लोगों को नौकरी मिलेगी।

अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर का हाल?

अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर ने पिछले पांच साल में अपने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा दिया है। 2019 में इसकी शेयर प्राइस सिर्फ 37.80 रुपये थी, जो अब 1900 रुपये के पार पहुंच चुकी है यानी निवेशकों को इससे 5 हजार प्रतिशत का मुनाफा हुआ है। पिछले एक साल की बात करें, तो कंपनी ने 170 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *