Punjab News: वित्तीय वर्ष 2023-24 में 71 लाख घरेलू खपतकारों को मिला ज़ीरो बिल का लाभ- हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

Daily Samvad
2 Min Read
Harbhajan Singh ETO
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 281 शब्द|📅 12 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने आज यहाँ बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान अब तक राज्य के कुल 70,86,273 घरेलू खपतकारों को ‘ज़ीरो बिजली बिल’ प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 77,23,309 घरेलू खपतकारों को 300 यूनिट प्रति माह और 600 यूनिट प्रति बिलिंग साइकिल मुफ़्त बिजली की सुविधा दी गई।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

बिजली मंत्री ने कहा कि इस तरह वित्तीय वर्ष 2021-22 में 200 यूनिट प्रति माह मुफ़्त बिजली सप्लाई का लाभ लेने वाले 22,48,065 खपतकारों के मुकाबले लाभार्थियों की संख्या में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महँगाई और खासतौर पर ऊर्जा की अधिक कीमतों के मद्देनजऱ यह पहल 90 प्रतिशत घरेलू खपतकारों को राहत प्रदान करने में मददगार साबित हुई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

लाभार्थियों का जि़लावार विवरण देते हुए बिजली मंत्री ने बताया कि लुधियाना से 7,43,631, पटियाला से 5,21,301, अमृतसर से 5,15,352, होशियारपुर से 4,60,033, श्री मुक्तसर साहिब से 4,13,788, गुरदासपुर से 3,96,757, जालंधर से 3,95,369, रोपड़ से 3,78,330, तरनतारन से 3,30,010, कपूरथला से 3,01,901, शहीद भगत सिंह नगर से 2,96,757, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर से 2,88,499, बठिंडा से 2,83,177, श्री फतेहगढ़ साहिब से 2,57,264, संगरूर से 2,35,670, मोगा से 2,13,871, बरनाला से 1,98,061, फिऱोज़पुर से 1,93,159, मानसा से 1,88,785, पठानकोट से 1,70,039, फरीदकोट से 1,42,580, मालेरकोटला से 97,553 और फाजिल्का से 64,386 घरेलू खपतकारों ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में ज़ीरो बिजली बिल प्राप्त किया।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *