Punjab News: पंजाब सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान, पढ़े खबर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 404 शब्द|📅 12 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के अनुसार सौर ऊर्जा के सर्वोत्तम प्रयोग को यकीनी बनाने और कृषि सैक्टर को कार्बन-रहित करने के लिए पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (PEDA) द्वारा राज्य के किसानों को कृषि के लिए 90,000 नए सौर ऊर्जा पंप मुहैया करवाए जाएंगे। यह जानकारी आज पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब विधान सभा में दी।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

वह शुतराना से विधायक कुलवंत सिंह बाज़ीगर की तरफ से पूछे सवाल का जवाब दे रहे थे। अमन अरोड़ा ने बताया कि पहले पड़ाव के अधीन 20,000 खेती सोलर पंप-सैट मुहैया करवाए जाएंगे और बाकी 70,000 सोलर पंप दूसरे पड़ाव में दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डार्क ज़ोन्ज़ (भूजल की किल्लत वाले क्षेत्र) में यह सोलर पंप उन किसानों को अलॉट किए जाएंगे, जो अपने खेतों में स्प्रिंकलर और ड्रिप सिंचाई प्रणाली का प्रयोग कर रहे हैं।

हालाँकि जिन किसानों की ज़मीन डार्क ज़ोन में नहीं आती उन पर स्प्रिंकलर और ड्रिप सिंचाई प्रणाली की शर्त लागू नहीं होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को सोलर पंपों के लिए 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। हलका सन्नौर के सरकारी स्कूलों की छतों पर सोलर पैनल लगाने सम्बन्धी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की तरफ से पूछे सवाल के जवाब में अमन अरोड़ा ने बताया कि सन्नौर हलके के सरकारी स्कूलों में 75 किलोवाट की सामथ्र्य वाले 15 सोलर रूफटॉप पी.वी. पैनल पहले ही लगाए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने कहा कि फंडों की मंजूरी के बाद हलके के अन्य सरकारी स्कूलों की छतों पर भी सोलर पी.वी. पैनल लगा दिए जाएंगे। सरकारी और अर्ध-सरकारी संस्थानों को सौर ऊर्जा के अधीन लाने सम्बन्धी विधायक अजीतपाल सिंह कोहली के सवाल के जवाब में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री ने बताया कि अस्पतालों और स्कूलों समेत सरकारी और अर्ध-सरकारी संस्थाओं में 19.784 मेगावाट की सामथ्र्य वाले 3355 रूफ़टॉप सोलर पावर प्लांट लगाए गए हैं।

इसके अलावा 317 स्कूलों में 1.8 मेगावाट की सामथ्र्य वाले एस.पी.वी. प्लांट भी लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही ग्रिड कनैक्टड रूफटॉप सोलर पावर प्रोग्राम के दूसरे पड़ाव का जिम्मा पी.एस.पी.सी.एल. को सौंपा गया है, जिसके द्वारा राज्य में घरेलू सैक्टर में रूफटॉप सोलर प्रोग्राम लागू किया जा रहा है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *